Teachers Day Special: स्कूल की वो 10 बातें जो किताबों में नहीं थीं, लेकिन टीचर ने जिंदगीभर के लिए सिखा दीं

Published : Sep 05, 2026, 09:06 AM ISTUpdated : Sep 05, 2026, 10:57 AM IST
Teachers Day Special

सार

Teachers Day पर जानिए स्कूल के टीचर्स से मिली जिंदगी की 10 जरूरी सीख, जो पढ़ाई खत्म होने के बाद भी सफलता, रिश्तों और बेहतर इंसान बनने में मदद करती हैं।

Teacher Life Lessons: स्कूल में हमें मैथ के सवाल हल करना, हिस्ट्री की तारीखें याद करना और साइंस के नियम समझना सिखाया जाता है। लेकिन स्कूल की सबसे जरूरी सीख हमेशा किताबों में नहीं लिखी होती। कई बातें हमें अपने टीचर के व्यवहार, उनकी डांट, सलाह और रोजमर्रा की छोटी-छोटी घटनाओं से सीखने को मिलती हैं। कभी टीचर ने हार के बाद दोबारा कोशिश करने को कहा, कभी सबके सामने बोलने का हौसला दिया। कभी गलती मानना सिखाया तो कभी यह समझाया कि अच्छे नंबर से ज्यादा जरूरी अच्छा इंसान बनना है। Teachers’ Day के मौके पर आइए ऐसी ही 10 सीखों को याद करते हैं, जो स्कूल की पढ़ाई खत्म होने के बाद भी हमारे साथ रहती हैं।

1. हार के बाद दोबारा कोशिश करना

एग्जाम्स में कम नंबर आने या किसी कॉम्पिटीशन में हारने के बाद निराश होना लाजिमी है। लेकिन एक अच्छा टीचर हमें सिर्फ रिजल्ट नहीं दिखाता, बल्कि अगली कोशिश का रास्ता भी बताता है। टीचर की एक लाइन- “इस बार नहीं हुआ तो अगली बार बेहतर करना”, कई बार बच्चे को हार मानने से रोक देती है। यही आदत आगे चलकर जॉब, करियर और पर्सनल लाइफ की मुश्किलों में भी काम आती है।

सबक: सक्सेज आखिरी मंजिल नहीं, बल्कि अगली कोशिश की शुरुआत हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Happy Teachers Day 2026 Wishes in Hindi: गुरु बिना ज्ञान की राह अधूरी... यहां से भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

2. सबके सामने अपनी बात रखना

क्लास में हाथ उठाकर जवाब देना या मंच पर जाकर बोलना सबके लिए आसान नहीं होता। डर रहता है कि अगर जवाब गलत हुआ तो बाकी बच्चे हंसेंगे। ऐसे समय में टीचर बच्चे को बोलने का मौका देते हैं। गलत जवाब पर तुरंत शर्मिंदा करने के बजाय समझाते हैं कि गलती करना सीखने का पार्ट है। धीरे-धीरे बच्चा लोगों के सामने अपनी बात रखना सीख जाता है।

सबक: सही बात कहना जरूरी है, लेकिन अपनी बात कॉन्फिडेंस से रखना भी उतना ही जरूरी है।

3. समय की कीमत समझना

“होमवर्क कल जमा होगा”, “प्रोजेक्ट समय पर पूरा करो” या “क्लास में देर से मत आओ”, ये बातें स्कूल में नॉर्मल लगती थीं। लेकिन इनके पीछे समय की एक बड़ी सीख छिपी होती है। टीचर हमें बताते हैं कि किसी काम को आखिरी समय तक टालने से टेंशन बढ़ता है और काम की क्वालिटी भी खराब होती है। स्कूल में सीखी समय की पाबंदी आगे पढ़ाई, जॉब और रोजमर्रा के जीवन में बहुत काम आती है।

सबक: समय वापस नहीं आता, इसलिए जरूरी काम को टाइम पर पूरा करने की हैबिट डालनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Teachers Day Shayari: टीचर्स डे के लिए 20 शानदार 2 लाइन की शायरी, दिल छू लेंगी ये बातें

4. गलती होने पर सॉरी बोलना

बचपन में अपनी गलती स्वीकार करना मुश्किल लगता है। हम अक्सर गलती के लिए कोई दूसरा कारण या किसी और को जिम्मेदार बताने लगते हैं। एक अच्छा टीचर बच्चे को यह सिखाता है कि गलती छिपाने से प्रॉब्लम खत्म नहीं होती। अपनी गलती मानकर सॉरी बोलना कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी की निशानी है। यह सीख दोस्ती, फैमिली और वर्किंग रिश्तों में भी बहुत महत्वपूर्ण है।

सबक: गलती हो जाए तो बहाना बनाने के बजाय उसे स्वीकार करना रिश्तों को बेहतर बनाता है।

5. हर किसी की इज्जत या रिस्पेक्ट करना

क्लास में सभी बच्चे एक जैसे नहीं होते। किसी के नंबर अच्छे होते हैं, किसी का खेल में इंट्रेस्ट होती है, कोई आर्ट बनाने में अच्छा होता है और कोई शांत रहना पसंद करता है। अच्छे टीचर बच्चों को उनकी अलग-अलग क्वालिटी के साथ स्वीकार करना सिखाते हैं। वे समझाते हैं कि किसी इंसान की कीमत सिर्फ उसके नंबरों से तय नहीं होती।

सबक: किसी को कमतर समझने के बजाय उसके अंदर की क्वालिटी को पहचानना चाहिए।

6. दोस्ती में सिर्फ मजा नहीं, जिम्मेदारी भी होती है

स्कूल की दोस्ती अक्सर जिंदगी की सबसे पुरानी यादों में शामिल होती है। लेकिन टीचर कई बार दोस्ती का दूसरा पहलू भी समझाते हैं- मुश्किल समय में साथ खड़ा होना। अगर कोई दोस्त पढ़ाई में कमजोर है तो उसकी हेल्प करना, किसी को अकेला देखकर उससे बात करना या किसी परेशान दोस्त की बात सुनना भी दोस्ती का पार्ट है। यह छोटी-सी सीख बड़े होने पर रिश्तों को समझने में हेल्प करती है।

सबक: सच्ची दोस्ती सिर्फ अच्छे समय में साथ रहने का नाम नहीं है।

7. सवाल पूछने में कभी डरना या हिचकना नहीं चाहिए

कई बच्चे इसलिए सवाल नहीं पूछते क्योंकि उन्हें लगता है कि बाकी लोग उन्हें कम समझदार समझेंगे। लेकिन टीचर बार-बार कहते हैं- सवाल पूछना सीखने का सबसे आसान रास्ता है। जब कोई बच्चा अपनी शंका या डाउट सामने रखता है, तो उसे किसी सब्जेक्ट को बेहतर समझने का मौका मिलता है। यही हैबिट आगे चलकर किसी भी नए काम को समझने में हेल्प करती है। ऑफिस हो या कोई नया टैलेंट सीखना, बिना समझे चुप रहने के बजाय सही सवाल पूछना ज्यादा फायदेमंद होता है।

सबक: जानकारी न होना समस्या नहीं है, लेकिन समझने की कोशिश न करना नुकसान पहुंचा सकता है।

8. मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं

स्कूल में अच्छे नंबर पाने के लिए सिर्फ एग्जाम से एक रात पहले पढ़ना काफी नहीं होता। टीचर लगातार प्रैक्टिस, रिवीजन और रेगुलर पढ़ाई की आदत पर जोर देते हैं। उस समय शायद उनकी बात नॉर्मल लगती है, लेकिन आगे जाकर समझ आता है कि ज्यादातर कामयाबी लगातार किए गए छोटे प्रयासों का नतीजा होती है। चाहे कोई परीक्षा हो, नौकरी हो, खेल हो या कोई हुनर- रेगुलर मेहनत ही मजबूत बेस बनाती है।

सबक: जल्दी सफलता पाने के बजाय लगातार बेहतर होने पर फोकस देना ज्यादा फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें: Teachers Day Special: एक शिक्षक का साथ और बदल गई जिंदगी! जरूर पढ़ें 10 टीचरों की ये रियल कहानियां

9. दूसरों से तुलना करने के बजाय खुद को बेस्ट बनाना

क्लास में हमेशा कोई बच्चा हमसे ज्यादा नंबर लाता था। ऐसे में खुद को उससे कम समझना आसान था। कई टीचर बच्चों को समझाते थे कि हर इंसान की क्षमता और सीखने की स्पीड डिफरेंट होती है। जरूरी यह नहीं कि हम किसी दूसरे से आगे निकलें। ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि हम कल से आज बेहतर हैं या नहीं। बड़े होने पर भी यही सोच टेंशन कम करती है। सोशल मीडिया और आसपास के लोगों के अचीवमेंट से अपनी लाइफ की तुलना करने के बजाय अपने सक्सेज पर फोकस करना ज्यादा सही है।

सबक: असली मुकाबला दूसरों से नहीं, अपनी पिछले परफॉर्मेंस से होना चाहिए।

10. अच्छा इंसान बनना भी सफलता है

स्कूल में नंबर, रैंक और ट्रॉफी दिखाई देती हैं, लेकिन टीचर की सबसे बड़ी सीख अक्सर इन चीजों से आगे होती है। किसी की हेल्प करना, सच बोलना, अपनी जिम्मेदारी निभाना और जरूरतमंद के प्रति दयालु रहना भी सफलता का पार्ट है।

कई बार टीचर खुद अपने बिहैवियर या अपने व्यवहार से यह सीख देते हैं। वे किसी कमजोर छात्र को एक्ट्रा टाइम देते हैं, किसी परेशान बच्चे की बात सुनते हैं या बिना किसी उम्मीद के हेल्प करते हैं। ऐसे अनुभव बच्चे को बताते हैं कि जिंदगी में सिर्फ यह मायने नहीं रखता कि हमने कितना हासिल किया, बल्कि यह भी मायने रखता है कि उस सफर में हम कैसे इंसान बने।

सबक: अचीवमेंट महत्वपूर्ण हैं, लेकिन अच्छा व्यवहार और इंसानियत उन्हें और खास बनाती है।

असली पढ़ाई सिर्फ किताबों में नहीं होती

स्कूल की पढ़ाई खत्म हो जाती है, किताबें बदल जाती हैं और क्लासरूम पीछे छूट जाता है। लेकिन एक अच्छे टीचर की दी हुई कई सीख जिंदगीभर हमारे साथ रहती हैं। मुश्किल समय में हार न मानना, लोगों के सामने अपनी बात रखना, समय का सम्मान करना, गलती स्वीकार करना, दूसरों की इज्जत करना और लगातार सीखते रहना- ये ऐसी बातें हैं, जिनका कोई एक चैप्टर नहीं होता। शायद यही कारण है कि सालों बाद भी हमें कुछ टीचर्स की कही हुई छोटी-सी बात याद रहती है। क्योंकि उन्होंने सिर्फ किसी सब्जेक्ट की पढ़ाई नहीं कराई थी, बल्कि हमें जिंदगी को समझने का तरीका भी सिखाया था।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Teachers’ Day 2026: चॉक-ब्लैकबोर्ड का दौर खत्म? अब AI बदलेगा क्लासरूम का पूरा खेल, Teachers’ Day पर जानिए बड़ा बदलाव
Teachers Day Special: एक शिक्षक का साथ और बदल गई जिंदगी! जरूर पढ़ें 10 टीचरों की ये रियल कहानियां