
Sleepover Job Salary: क्या आपने कभी ऐसी नौकरी के बारे में सुना है, जिसमें रात को किसी के घर रुकना हो और इसके लिए पैसे भी मिलें? ऑस्ट्रेलिया में ऐसी जॉब मौजूद है, जिसे स्लीप ओवर जॉब (Sleepover Job) कहा जाता है। नाम सुनकर यह काम काफी आसान लग सकता है, लेकिन इसकी अपनी जिम्मेदारियां और पेमेंट के नियम हैं। जानिए क्या है स्लीपओवर जॉब और सोने के पैसे आखिर क्यों, कैसे और कितने दिए जाते हैं?
स्लीपओवर (Sleepover) का सीधा मतलब है कि डिसेबिलिटी सपोर्ट वर्कर को किसी क्लाइंट के घर रातभर रुकना होता है। ऑस्ट्रेलिया के फेयर वर्क नियमों के मुताबिक, स्लीपओवर आमतौर पर 8 घंटे का होता है। इस दौरान कर्मचारी को सोने के लिए अलग कमरा और जरूरी सुविधाएं दी जाती हैं। इस समय कर्मचारी से लगातार काम करने की उम्मीद नहीं होती। हालांकि, वह जरूरत पड़ने पर क्लाइंट की मदद करने के लिए मौजूद रहता है। यानी अगर रात शांत गुजरती है तो कर्मचारी आराम कर सकता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत उठकर सहायता करनी पड़ सकती है।
स्लीपओवर के लिए कर्मचारी को एक तय स्लीपओवर अलाउंस मिलता है। इसके अलावा अगर रात में क्लाइंट को मदद की जरूरत पड़ती है और कर्मचारी को उठकर काम करना पड़ता है, तो उस काम के लिए अलग भुगतान का नियम है। यानी अगर रात में थोड़े समय के लिए भी काम करना पड़े, तो अवार्ड के तहत न्यूनतम भुगतान के नियम लागू हो सकते हैं। इसलिए कुल कमाई सिर्फ रातभर रुकने वाले अलाउंस तक सीमित नहीं रहती।
ये भी पढ़ें- Capitals Name: China से लेकर Nauru तक, क्या आप बता सकते हैं 195 देशों की राजधानियों के नाम
स्लीपओवर जॉब में मिलने वाला पैसा हर कर्मचारी के लिए एक जैसा नहीं होता। मौजूदा SCHADS Award के तहत स्लीपओवर अलाउंस स्टैंडर्ड रेट का 4.9% है। अच्छे काम के एक मौजूदा उदाहरण में यह रकम A$52.86 यानी करीब ₹3,200 प्रति रात बैठती है। अगर रात में क्लाइंट की मदद के लिए उठकर काम करना पड़े, तो उसके लिए अलग भुगतान मिलता है। यानी अगर कोई व्यक्ति महीने में 26 स्लीपओवर करता है, तो सिर्फ स्लीपओवर अलाउंस से करीब 82 हजार रुपये बन सकते हैं। रात में किए गए अतिरिक्त काम की रकम इसमें अलग से जुड़ सकती है। जिससे यह रकम लाख रुपए से ऊपर तक पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें- Work Shift: 9 से 5 की नौकरी से तंग? कर्मचारी ने बताया 2 से 10 की शिफ्ट क्यों है 'बेस्ट'
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।