CTET 2026: आवेदन से चूक गए थे? CBSE ने फिर दिया मौका, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Published : Aug 25, 2026, 05:04 PM IST
CTET 2026

सार

CTET 2026 Registration: सीटीईटी 2026 के लिए एप्लीकेशन विंडो फिर खुल गया है। यदि आप फॉर्म भरने से चूक गए थे तो एक बार फिर मौका है। जानें आवेदन का तरीका, लास्ट डेट, नई एग्जाम डेट और जरूरी अपडेट।

CTET 2026 Application Form: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 के लिए आवेदन करने से चूक गए उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 21वें CTET 2026 के लिए आवेदन विंडो दोबारा खोल दी है। ऐसे पात्र उम्मीदवार जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, अब 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर पूरी करनी होगी।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद मिला दोबारा मौका

CBSE ने बताया कि बड़ी संख्या में पात्र उम्मीदवारों की ओर से आवेदन का मौका दोबारा देने का अनुरोध मिला था। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने आवेदन पोर्टल फिर से खोलने का फैसला किया है। आधिकारिक सूचना में सुप्रीम कोर्ट की उस बात का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें पात्र शिक्षकों को निर्धारित TET योग्यता हासिल करने की वैधानिक आवश्यकता पूरी करने के लिए उचित अवसर देने पर जोर दिया गया है। इसी व्यापक हित को देखते हुए CBSE ने छूटे हुए उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है।

पहले 6 जून को बंद हो गया था रजिस्ट्रेशन

CTET सितंबर 2026 के लिए पहले आवेदन प्रक्रिया 11 मई से 6 जून 2026 तक चली थी। अब जिन योग्य अभ्यर्थियों ने उस दौरान फॉर्म नहीं भरा था, वे दोबारा आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन सफलतापूर्वक पूरा करके जमा कर दिया है, उन्हें फिर से फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।

कब होगी CTET परीक्षा?

CTET सितंबर 2026 की परीक्षा पहले 6 सितंबर को दो शिफ्ट में प्रस्तावित थी। लेकिन आवेदन विंडो दोबारा खोले जाने के बाद परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव होना तय है। CBSE के मुताबिक 22वें संस्करण की CTET परीक्षा की संशोधित तारीख 1 सितंबर के बाद घोषित की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा की नई तारीख के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- CS Professional June 2026 Topper: कौन हैं खुशी अग्रवाल? कलकत्ता यूनिवर्सिटी से B.Com, अब बनीं AIR 1

CTET 2026 आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले ctet.nic.in पर जाना होगा।
  • वहां रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब तय फॉर्मेट में फोटो और हस्ताक्षर जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
  • और अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें- RRB NTPC UG CBT-2 2026: 23 दिन में कैसे करें तैयारी, रोज कितने घंटे पढ़ें?

CTET आवेदन की लास्ट डेट

CTET आवेदन की लास्ट डेट 1 सितंबर 2026 है। आखिरी समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन पूरा कर लें और परीक्षा की संशोधित तारीख से जुड़े अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Work Shift: 9 से 5 की नौकरी से तंग? कर्मचारी ने बताया 2 से 10 की शिफ्ट क्यों है 'बेस्ट'
CS Professional June 2026 Topper: कौन हैं खुशी अग्रवाल? कलकत्ता यूनिवर्सिटी से B.Com, अब बनीं AIR 1