Mulayam Singh Yadav Death: राजनीति शास्त्र में मास्टर थे मुलायम सिंह यादव,सियासत से पहले स्कूल में थे शिक्षक

मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे। यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 10 अक्टूबर, 2022 को उनका निधन हो गया। जानें नेताजी के एजुकेशन से जुड़ी खास बातें..

Asianet News Hindi | Published : Oct 10, 2022 4:58 AM IST / Updated: Oct 10 2022, 10:45 AM IST

करियर डेस्क : समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार 10 अक्टूबर को निधन (Mulayam Singh Yadav Death) हो गया। 82 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह देश की राजनीतिक पटल पर एक ऐसे चेहरे थे, जिनके सियासी दांव-पेंच काफी अलग हुआ करते थे। वे यूपी के सीएम और देश के रक्षा मंत्री भी रह चुके थे। राजनीतिक में आने से पहले बतौर शिक्षक काम करते थे। आइए जानते हैं कितने पढ़े लिखे थे नेताजी...

राजनीति शास्त्र में मास्टर थे मुलायम सिंह यादव
22 नवंबर, 1939 को यूपी के इटावा जिले के सैफई में मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ था। इटावा, फतेहाबाद और आगरा से उनकी शिक्षा पूरी हुई। मैनपुरी को करहल स्थित जैन इंटर कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई की। मुलायम सिंह ने बैचलर ऑफ टीचिंग और बीए में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था। पॉलिटिकल साइंस (राजनीतिक शास्त्र) में उन्होंने एमए की डिग्री आगरा विश्वविद्यालय से ली थी।

राजनीति में आने से पहले शिक्षक थे 
साल 1955 की बात है जब मुलायम सिंह यादव ने जैन इंटर कॉलेज में 9वीं में एडमिशन लिया। 1959 में उन्होंने यहीं से 12वीं की। साल 1963 की बात है, जब उन्होंने बतौर सहायक अध्यापक काम शुरू कर दिया था। तब उनकी एक महीने की सैलरी मात्र 120 रुपए थी। वे हाईस्कूल में हिंदी और इंटर में सामाजिक विज्ञान पढ़ाया करते थे। राजनीति में एंट्री से पहले वे बतौर शिक्षक काम किया करते थे।

मुलायम सिंह यादव का पॉलिटिकल करियर
शिक्षक रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने साल 1960 के दौर में पॉलिटिक्स में एंट्री ली। लोहिया आंदोलन में उनका काम उन्हें राजनीति के धुरंधरों की नजर में ला दिया। साल 1992 में उन्होंने अपनी समाजवादी पार्टी  बनाई। इसके बाद तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 1989 से 1991, 1993 से 1995 और 2003 से 2007 तक यूपी के सीएम का पदभार संभाला। वह एक बाद देश के रक्षा मंत्री भी रहे। साल 1996 से 1998 तक उन्होंने रक्षा मंत्रालय का काम संभाला था।

इसे भी पढ़ें
नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, समाजवाद के एक युग का अंत, PM मोदी ने किया tweet-एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे

बचपन से राजनीति में आने तक का सफर, इस फिल्म के जरिए जानिए मुलायम सिंह यादव की जिंदगी से जुड़ा हर पहलू

 

Share this article
click me!