SSC CHSL 2022 : एक समान अंक मिलने पर कैसे होता है सेलेक्शन, जानें पूरी प्रॉसेस

Published : Nov 17, 2022, 08:15 PM IST
SSC CHSL 2022 : एक समान अंक मिलने पर कैसे होता है सेलेक्शन, जानें पूरी प्रॉसेस

सार

SSC CHSL एग्जाम का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। दिसंबर, 2022 में इस परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। परीक्षा फरवरी 2023 में आयोजित की जाएगी। इस बार 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के एग्जाम में शामिल होने की उम्मीद है।

करियर डेस्क : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 12वीं पास युवाओं के लिए हर साल कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) एग्जाम आयोजित करता है। इस साल अभी तक नोटिफिकेशन (SSC CHSL 2022 Notification) जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि दिसंबर,2022 में इसकी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी। इस साल उम्मीद है कि इस परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे। ऐसे में कॉम्पटिशन भी हाई होने के चांसेस हैं। हालांकि कि सेलेक्शन प्रॉसेस को लेकर छात्रों के मन में कई तरह के सवाल भी होते हैं। जैसे अगर किसी दो या उससे ज्यादा छात्रों के अंक एक समान हो गए तो उनमें से किसका सेलेक्शन होगा? आइए जानते हैं एसएससी सीएचएसएल में ऐसा होने पर  क्या होता है सेलेक्शन प्रॉसेस..

एक समान अंक तो कैसे होगा चयन
इस परीक्षा के फाइनल दौर के बाद कई छात्र ऐसे होते हैं जिन्हें एक या उससे ज्यादा टियर एग्जाम में एक समान अंक प्राप्त होते हैं। ऐसे में सेलेक्शन प्रॉसेस में कई तरह के नियम को अपनाया जाता है। जैसे ऐसी स्थिति में आयोग उन उम्मीदवारों के टियर 2 में मार्क्स चेक करता है। उनका डेट ऑफ बर्थ चेक किया जाता है। समान अंक पाने वाले कैंडिडेट्स में से उस छात्र को मौका दिया जाता है, यानी उस छात्र का सेलेक्शन होता है, जिसकी उम्र ज्यादा होती है। 

दिसंबर में नोटिफिकेशन, फरवरी में एग्जाम
एसएससी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल 6 दिसंबर, 2022 को कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। एसएससी की तरफ से टियर-1 की परीक्षा अगले साल फरवरी, 2023 में आयोजित की जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

इसे भी पढ़ें
SSC CHSL 2022 : एक गलती और 7 साल नहीं दे पाएंगे एग्जाम, जान लें सबसे अहम जानकारी

घर बैठे पाएं मनचाही डिग्री : देश की इन यूनिवर्सिटीज में करें पढ़ाई, यहां जानें डिटेल्स


 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर