आ गया SSC Head Constable Result 2022, खबर में दिए लिंक पर क्लिक कर जानिए पास हुए या फेल

Published : Dec 29, 2022, 04:47 PM IST
आ गया SSC Head Constable Result 2022, खबर में दिए लिंक पर क्लिक कर जानिए पास हुए या फेल

सार

वे उम्मीदवार जिन्होंने दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 (Delhi police Exam 2022) दी थी, वे कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक सीबीटी मोड में हुई थी। 

करियर डेस्क। कर्मचारी चयन आयोग यानी स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने एसएससी हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2022 (SSC Head Constable Result 2022) घोषित किया है। जिन उम्मीदवारों ने दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 (Delhi police Exam 2022) दी थी, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और लॉग-इन कर रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

यह परीक्षा 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक सीबीटी मोड यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में हुई थी। परीक्षा नोटिस में दिए गए प्रावधानों के मुताबिक, उम्मीदवारों द्वारा हासिल किए गए अंकों को सिक्योर किया गया है। सीबीटी परीक्षा में योग्यता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम अंक यानी मिनिमम मार्क यूआर/ ईडब्ल्यूएस के लिए 40 प्रतिशत, एससी / एसटी/ओबीसी के लिए 35 प्रतिशत और दिव्यांग व्यक्तियों तथा भूतपूर्व सैनिकों की कैटेगरी के लिए 30 प्रतिशत है। आइए जानते हैं एसएससी हेड कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2022 (SSC Head Constable Result 2022) कैसे चेक करना है। उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर रिजल्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

SSC Head Constable Result 2022 डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स- 

  • स्टेप 1- एसएससी यानी स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in को ओपेन करें। 
  • स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जहां "दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में हेड कांस्टेबल (मिनिस्टरियल)" दिख रहा है। 
  • स्टेप 3- अब एक नई पीडीएफ फाइल खुलकर सामने आएगी। 
  • स्टेप 4- आगे पढ़ने के लिए पेज को डाउनलोड करें। इसके बाद भविष्य के लिए इसे सेव कर प्रिंट आउट भी निकाल लें। 

इसके अलावा, किसी भी अन्य डिटेल्स या सूचना के लिए उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें  

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है