SSC ने इस वेबसाइट पर जारी किया स्टेनोग्रॉफर ग्रेड-सी और डी का रिजल्ट, खबर में चेक करें डिटेल

Published : Jan 10, 2023, 01:43 PM IST
SSC ने  इस वेबसाइट पर जारी किया स्टेनोग्रॉफर ग्रेड-सी और डी का रिजल्ट, खबर में चेक करें डिटेल

सार

SSC Stenographer Grade C and D result 2022: उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट 15 और 16 फरवरी 2023 को होगा। इसका डिटेल टाइम टेबल संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर सही समय पर जारी कर दिया जाएगा।

एजुकेशन डेस्क। SSC Stenographer Grade C and D result 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनो ग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2022 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रारूप यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो आवेदक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनो ग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2022 की यह सीबीटी मोड एग्जाम 17 और 18 नवंबर 2022 को आयोजित किया था।

योग्य उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट 15 और 16 फरवरी 2023 को होगा। इसका डिटेल टाइम टेबल संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर सही समय पर जारी कर दिया जाएगा। जो उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी 2022 परिणाम चेक करना चाहते हैं, वे नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें। 

यहां चेक करें रिजल्ट- 
उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in को ओपन करें। 
उनके होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन को क्लिक करें। 
इसके बाद स्टेनो ग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2022 रिजल्ट लिंक पर टैप करें। 
आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा। 
अपनी डिटेल क्रॉस-चेक करें और भविष्य के संदर्भों के लिए इसका एक प्रिंटआउट सेव करके रख लें। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें  

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर