दिल्ली हिंसा के चलते परीक्षा नहीं दे पाए हैं स्टूडेंट, CBSE करेगा ये खास इंतजाम

Published : Feb 27, 2020, 05:10 PM IST
दिल्ली हिंसा के चलते परीक्षा नहीं दे पाए हैं स्टूडेंट, CBSE करेगा ये खास इंतजाम

सार

बोर्ड ने शहर में मौजूदा स्थिति के कारण परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों की विस्तृत जानकारी मांगी है। सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा, ‘‘बोर्ड ने स्कूल के प्रधानाचार्यों से 10वीं और 12वीं के ऐसे सभी छात्रों की जानकारी सीबीएसई के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने को कहा है जो दिल्ली में खराब हालत के चलते अब तक परीक्षा में नहीं बैठ पाए हैं।’’

नई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के चलते राष्ट्रीय राजधानी के अन्य इलाकों में परीक्षा में नहीं बैठ पाए छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों की CBSE ने मांगी जानकारी

इसके लिए बोर्ड ने शहर में मौजूदा स्थिति के कारण परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों की विस्तृत जानकारी मांगी है। सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा, ‘‘बोर्ड ने स्कूल के प्रधानाचार्यों से 10वीं और 12वीं के ऐसे सभी छात्रों की जानकारी सीबीएसई के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने को कहा है जो दिल्ली में खराब हालत के चलते अब तक परीक्षा में नहीं बैठ पाए हैं।’’

हिंसा में अब तक 34 लोगों की मौत हुई है

उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों का तनाव कम करने के लिए बोर्ड इन छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा। प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की अगली तिथि जल्द अधिसूचित की जाएगी।’’ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हिंसा में अब तक 34 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!