कोरोना के कारण समय से पहले छुट्टियों का ऐलान, दिल्ली के स्कूलों में आज से समर वेकेशन

Published : Apr 20, 2021, 11:15 AM IST
कोरोना के कारण समय से पहले छुट्टियों का ऐलान, दिल्ली के स्कूलों में आज से समर वेकेशन

सार

द‍िल्‍ली में कोरोना की स्‍थ‍ित‍ि को देखते हुए श‍िक्षा निदेशालय ने 20 अप्रैल से गर्मी की छुट्ट‍ियां घोष‍ित कर दी हैं। दिल्ली में पहले 11 मई से 30 जून तक समर वेकेशन निर्धारित था। लेकिन संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण इसे रीशेड्यूल किया गया है। 

करियर डेस्क. कोरोना संक्रमण (coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया है। इसी बीच दिल्ली सरकार ( Delhi Government) ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आज (  20 अप्रैल) से  सभी सरकारी-सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां (Summer vacation) घोषित कर दी गई हैं।  ये छुट्टियां 20 अप्रैल से 9 जून तक रहेंगी। पहले ये छुट्टियां 11 मई से 30 जून तक तय थीं।

दिल्ली सरकार के डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन (स्कूल ब्रांच) की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, एकेडमिक सेशन 2021-22 के लिए जो समर वैकेशन 11 मई 2021 से शुरू होने वाला था और 30 जून 2021 को खत्म होने वाला था, उसे कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रीशेड्यूल किया गया है।

 

स्टॉप को बुलाने का आदेश
ऑर्डर में कहा गया है कि छुट्टी के दौरान, स्कूलों के प्रमुखों को स्कूल से संबंधित कार्य के लिए आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियों को बुलाने के लिए अधिकृत किया गया है। लेकिन इस दौरान पूरी तरह COVID-19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा। 

दिल्ली में लॉकडाउन
इससे पहेल सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल की रात दस बजे से 26 अप्रैल सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर चुके हैं। ये लॉकडाउन छह दिनों तक रहेगा। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए ऐसा करना जरूरी है। बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो रही थी। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!