Independence Day 2026 How Many Years: इस साल 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस? जानिए सही जवाब

Published : Aug 04, 2026, 01:54 PM ISTUpdated : Aug 10, 2026, 12:46 PM IST
Swatantrata Diwas 2026 Kaun Sa Hai 79th or 80th

सार

15 August 2026 Independence Day How Many Years: 15 अगस्त 2026 को भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या 80वां? हर साल होने वाले इस कन्फ्यूजन की असली वजह और सही जवाब यहां जानिए।

Independence Day 2026 79th or 80th: हर साल 15 अगस्त आते ही एक सवाल को लेकर लोग कंफ्यूज होने लगते हैं- कि इस बार यानी 15 अगस्त 2026 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा या 80वां? पहली नजर में दोनों बातें सही लगती हैं, लेकिन सच यह है कि यह पूरा मामला स्वतंत्रता मिलने की तारीख और स्वतंत्रता दिवस की गिनती के अंतर से जुड़ा है। ऐसे में जानिए इस साल 15 अगस्त 2026 को 79वां या 80 वां स्वतंत्रता दिवस कौन सा है?

2026 में कौन सा स्वतंत्रता दिवस है?

भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। यही देश का पहला स्वतंत्रता दिवस था। यानी जिस दिन आजादी मिली, उसी दिन पहला Independence Day भी मनाया गया। इसके बाद हर साल 15 अगस्त को एक नया स्वतंत्रता दिवस जुड़ता गया। इसी हिसाब से देखें तो 15 अगस्त 2026 को भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। क्योंकि 1947 पहला था, 1948 दूसरा, और यह क्रम लगातार आगे बढ़ता रहा।

भारत की आजादी के 79 साल कैसे?

यहीं सबसे ज्यादा भ्रम पैदा होता है। 15 अगस्त 2026 तक भारत की आजादी को 79 साल पूरे होंगे। यानी देश ने आजादी के 79 वर्ष पूरे कर लिए होंगे और 80वें वर्ष में प्रवेश कर चुका होगा। दूसरे शब्दों में कहें तो 79 साल पूरे होना और 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाना, दोनों बातें एक साथ सही हैं। फर्क सिर्फ गिनती के तरीके का है।

आसान उदाहरण से समझिए

मान लीजिए किसी बच्चे का जन्म 1 जनवरी 2020 को हुआ। जन्म का दिन उसका पहला जन्मदिन नहीं होता, लेकिन स्वतंत्रता दिवस की गिनती अलग तरीके से होती है। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ और उसी दिन पहला स्वतंत्रता दिवस माना गया। इसलिए हर साल समारोह की संख्या, पूरे हुए वर्षों से एक ज्यादा दिखाई देती है।

ये भी पढ़ें- Independence Day Essay in Hindi: 15 अगस्त पर 10 लाइन का आसान निबंध

स्वतंत्रता दिवस 79वां या 80वां क्या लिखना सही रहेगा?

अगर बात 15 अगस्त 2026 की है, तो "भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है" लिखना पूरी तरह सही है। वहीं "देश की आजादी के 79 साल पूरे" कहना भी तथ्यात्मक रूप से सही है। दोनों वाक्य अलग संदर्भ बताते हैं, इसलिए इन्हें एक-दूसरे का विरोधी नहीं माना जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Independence Day Essay in Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 100, 300 और 500 शब्दों में स्कूल और कॉलेज छात्रों के लिए बेस्ट Essay

Independence Day Interesting Facts: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर रोचक बातें

  • 15 अगस्त 1947 को भारत ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया था।
  • 15 अगस्त 2026 को भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस होगा।
  • 15 अगस्त 2026 में भारत की आजादी के 79 वर्ष पूरे हो जाएंगे।
  • "स्वतंत्रता दिवस" की गिनती 1947 से शुरू होती है, जबकि "पूरे हुए वर्षों" की गिनती अलग तरीके से समझी जाती है।
  • भारत को 15 अगस्त 1947 की आधी रात को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली थी।
  • पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में लाल किले पर तिरंगा फहराया था।
  • हर साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हैं।
  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में तिरंगा फहराया जाता है और राष्ट्रगान गाया जाता है।
  • 15 अगस्त भारत के लिए राष्ट्रीय गौरव, एकता और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद करने का महत्वपूर्ण दिन है।
  • स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कितनी पढ़ी-लिखी हैं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज मेजो? लॉ की पढ़ाई से ताज तक का सफर
9-to-5 नौकरी को कोसने वालों को महिला ने दिया रियलिटी चेक, पूछ लिया ये सीधा सवाल