
Khan Sir Most Asked Questions: मंगलवार देर रात खान सर के पटना स्थिति कोचिंग सेंटर पर हमला, उससे पहले एक प्रतिष्ठित टीवी चैनल की एंकर के ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों को लेकर की गई बयानबाजी पर खान सर का करारा जवाब जैसे मामलों ने खान सर को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। बता दें कि देश के सबसे चर्चित शिक्षकों में शामिल खान सर का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। यूट्यूब से लेकर ऑफलाइन क्लासरूम तक, उनकी पढ़ाने की अनोखे अंदाज ने लाखों छात्रों का दिल जीता है। खास बात यह है कि पढ़ाई के साथ-साथ खान सर की निजी जिंदगी को लेकर भी लोगों में जबरदस्त दिलचस्पी रहती है। इंटरनेट पर लाखों लोग खान सर से जुड़े अलग-अलग सवाल सर्च करते हैं। कोई उनका असली नाम जानना चाहता है तो कोई उनकी पढ़ाई, कमाई और शादी के बारे में जानकारी खोजता है। ऐसे आज हम आपको बता रहे हैं खान सर की जिंदगी से जुड़े 10 सबसे बड़े राज, हर कोई जानना चाहता है।
खान सर का पूरा नाम फैजल खान बताया जाता है। हालांकि उन्होंने कई मौकों पर कहा है कि नाम से ज्यादा काम महत्वपूर्ण होता है। इसी वजह से वह आमतौर पर खुद को सिर्फ "खान सर" कहलाना पसंद करते हैं।
खान सर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से जुड़े बताए जाते हैं। हालांकि उनकी पहचान बिहार की राजधानी पटना से बनी, जहां उन्होंने कोचिंग संस्थान शुरू किया।
वे मुख्य रूप से जनरल स्टडीज (GS), करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, राजनीति और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विषय पढ़ाते हैं। उनकी पढ़ाने की शैली आसान और बोलचाल की भाषा वाली मानी जाती है।
कठिन विषयों को बेहद सरल तरीके से समझाना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यही वजह है कि ग्रामीण और छोटे शहरों के छात्र भी उनसे आसानी से जुड़ पाते हैं।
उनका यूट्यूब चैनल Khan GS Research Centre देश के सबसे बड़े एजुकेशनल चैनलों में गिना जाता है। करोड़ों छात्र उनके वीडियो देखते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। उनके एक-एक वीडियो में करोड़ तक व्यूज आते हैं।
खान सर ने बी.एससी., एम.एससी. और भूगोल विषय में एम.ए. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की है। हालांकि वे अक्सर कहते हैं कि सीखने की प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होती।
उनका प्रमुख कोचिंग संस्थान पटना में संचालित होता है, जहां हजारों छात्र तैयारी करते हैं। कोचिंग सेंटर का नाम खान ग्लोबल स्टडीज (Khan Global Studies- KGS) है। इसे पहले खान जीएस रिसर्च सेंटर (Khan GS Research Centre) के नाम से जाना जाता था।
हां। हाल में उनकी शादी को लेकर काफी चर्चा रही है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी सगाई और शादी से जुड़ी जानकारी शेयर की थी।
उनकी आय का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन शिक्षा, यूट्यूब, ऐप और कोचिंग संस्थान से आता है। हालांकि उन्होंने कभी अपनी आधिकारिक कमाई सार्वजनिक रूप से नहीं बताई है। मीडिया रिपोर्ट्स में खान सर की संपत्ति को लेकर अलग-अलग दावे किए गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 5 करोड़ से 20 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है, जबकि कुछ अन्य रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा करीब 41 करोड़ रुपये बताया गया है। कहा जाता है कि वह प्रतिदिन लगभग 70 हजार रुपये तक की कमाई करते हैं।
नहीं। वे ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन क्लासेस भी लेते हैं। यही वजह है कि उनकी पहुंच डिजिटल और पारंपरिक दोनों तरह के छात्रों तक है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।