IAS Interview Questions: कौन सी लाइन सुख और दुख दोनों में समानता रखती है? UPSC इंटरव्यू के दिमाग घुमा देने वाले 5 सवाल

Published : Feb 25, 2026, 11:18 AM IST

UPSC Interview Questions: जानिए यूपीएससी इंटरव्यू में पूछे जाने वाले दिमाग घुमा देने वाले 5 ट्रिकी सवाल और जवाब। इतिहास, संस्कृति और फैक्ट्स वाले ये सवाल, आपको IAS की तैयारी में मदद करेंगे।

PREV
15

सवाल: त्याग प्रथा क्या है?

जवाब: यह राजस्थान में प्रचलित एक कुप्रथा थी। राजस्थान के क्षत्रिय जाति में विवाह के समय लड़की वालों से दान या दक्षिणा मांगने में हठ करने को त्याग कहा जाता था। इस कुप्रथा के कारण कई बार कन्या का वध भी कर दिया जाता था।

25

सवाल: कौन सी भैंस का दूध सबसे ज्यादा फैट वाला होता है?

जवाब: भदावरी भैंस का दूध सबसे ज्यादा फैट वाला होता है। औसतन इसमें 7% से 13% वसा होती है, जो बाकी सभी नस्लों के दूध से अधिक है। यह वसा की मात्रा दही, घी बनाने में खास उपयोगी है।

ये भी पढ़ें- IAS Interview Questions: मुगलों में किसने आलू नहीं खाया होगा? जानिए UPSC के 5 ट्रिकी सवाल और जवाब

35

सवाल: इतिहास में ऐसी कौन सी महिला थी जिसने सत्ता के लालच में अपने ही बेटों को मरवा दिया?

जवाब: कश्मीर की रानी दिद्दा। रानी दिद्दा ने 958-1003 ईस्वी तक शासन किया। उसने अपने बेटों और पोतों को सत्ता के लिए मरवा दिया। खास बात यह है कि उसने लोहार वंश से शासन किया और अपने प्रेमी तुंग को राज्य का मंत्री और सेनापति बना दिया।

ये भी पढ़ें- बाढ़ आने से किसे सबसे ज्यादा फायदा होता है? UPSC इंटरव्यू के चौंकाने वाले 5 ट्रिकी सवाल

45

सवाल: हींग को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

जवाब: Asafoetida। इसे खाद्य और औषधीय दोनों रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

55

सवाल: ऐसी कौन सी लाइन है जो सुख हो या दुःख, दोनों में समान रहती हो?

जवाब: “ये वक्त भी गुजर जाएगा।” जीवन में खुशियों और परेशानियों का दौर अस्थायी होता है। इस लाइन में वही संदेश है कि समय हर चीज बदल देता है।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories