
करियर डेस्क. जवाद चक्रवात (Cyclone Jawad) के कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 5 दिसंबर, 2021 को होने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, (UGC NET 2021) की परीक्षा कैंसल कर दी गई है। दोनों राज्यों को 4 दिसंबर, 2021 को रेड अलर्ट जारी किया गया था जिसके बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, (NTA) परीक्षा की संशोधित एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अपलोड करेगी। परीक्षा के लिए नई तारीखों की घोषणा एक बार फिर से की जाएगी। एग्जाम कब होंगे फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
जारी हो गए थे एडमिट कार्ड
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 नवंबर, 2021 को जारी किए गए थे। UGC NET 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन आयोजित किया जाना था। एनटीए (NTA) द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश राज्यों में 4 दिसंबर 2021 के लिए चक्रवात जवाद के लिए जारी रेड अलर्ट के कारण, UGC-NET दिसंबर 2020 और जून 2021 की 5 दिसंबर, 2021 को होने वाली परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है।
कैंडिडेट्स यहां कर सकते हैं संपर्क
ओडिशा, आंध्र प्रदेश और अन्य सभी राज्यों के अन्य सभी शहरों के लिए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स को को एनटीए की वेबसाइट के संपर्क में रहने की भी सलाह दी जाती है। एनटीए हेल्प डेस्क से 011 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
IIFT Exams भी हुए हैं कैंसिल
भारतीय विदेश व्यापार संस्थान, (Indian Institute of Foreign Trade) आईआईएफटी (IIFT) की 5 दिसंबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। ये परीक्षा पहले 5 दिसंबर को आयोजित की जानी थी। परीक्षा स्थगित करना का कारण है जवाद चक्रवात (Cyclone Jawad) है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली थी स्थगित की गई हैं। इन शहरों के लिए परीक्षा की संशोधित तारीख की घोषणा फिर से की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Delhi University में बदल सकता है एडमिशन का नियम, अगले साल से इस तरह मिलेगा प्रवेश
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi