UGC NET Exam 2022: यूजीसी नेट की परीक्षा आज से, एग्जाम सेंटर जाने से पहले इन 10 बातों का रखें ध्यान

Published : Jul 09, 2022, 07:00 AM IST
UGC NET Exam 2022: यूजीसी नेट की परीक्षा आज से,  एग्जाम सेंटर जाने से पहले इन 10 बातों का रखें ध्यान

सार

UGC NET 2022 एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड होगा। पिछले साल कोरोना के चलते दिसंबर में होने वाली परीक्षा रद्दकर दी गई थी। इसी के अनुसार, यूजीसी नेट 2022 परीक्षा दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए साइकल के लिए आयोजित हो रही है।

करियर डेस्क : यूजीसी नेट 2022 (UGC NET 2022 Exam) की परीक्षा आज से शुरू हो गई हैं। परीक्षा केंद्र जाने से पहले उम्मीदवारों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर उन्हें दिक्कतें हो सकती हैं। 26 विषयों में यह परीक्षा आयोजित हो रही है। एग्जाम दो चरण में होंगे। पहला चरण जुलाई 2022 में 9, 11 और 12 तारीख को होगा। जबकि दूसरे फेज की परीक्षा अगस्त 2022 में 12, 13 और 14 तारीख को होगी। आज होने वाली परीक्षा में शामिल होने से पहले यूजीसी की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी गाइडलाइन को ध्यान से पढ़िए..

UGC NET 2022 Guidelines

  1. एडमिट कार्ड के साथ कम से कम दो फोटो आईडी परीक्षा केंद्र ले जाना होगा।
  2. आईडी कार्ड में आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट हो सकता है।
  3. यूजीसी नेट दिसंबर 2021 या जून 2022 के आवेदन में इस्तेमाल फोटो आईडी की ही ले जाएं।
  4. परीक्षा देने जाते वक्त कम से कम दो ब्लैक या ब्लू बॉल प्वाइंट पेन साथ ले जाना चाहिए। पेंसिल, इरेजर, स्केल भी साथ रख सकते हैं।
  5. परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैमरा या ब्लूटूथ, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड जैसे स्टोरेज डिवाइस न लेकर जाएं।
  6. कैंडिडेट हैंड सैनिटाइजर और पर्सनल पानी की बोतल साथ ले जा सकते हैं।
  7. परीक्षा के दिन समय से कम से कम से कम आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे।
  8. परीक्षा हॉल के अंदर बैठते समय अटेंडेंस शीट को ध्यानपूर्वक भरें, किसी भी तरह की गलतियां करने से बचें।
  9. परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षकों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर अधिनियम के तहत उम्मीदवार को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। उस पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
  10. फिजिकल डिस्टेंस मेंटेन रखें। खांसी, जुकाम या बुखार जैसी समस्या होने पर परीक्षा केंद्र के अधिकारियों को इसकी सूचना दें।

UGC NET 2022 Exam Pattern
यूजीसी नेट की परीक्षा में दो पेपर होते हैं। दोनों ही पेपर ऑनलाइन मोड में होते हैं। पहला और दूसरा पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप होता है। पेपर 1 सभी उम्मीदवारों के लिए समान और अनिवार्य होता है। पेपर-2 अलग-अलग सब्जेक्ट का अलग-अलग होता है। पहले पेपर के सिलेबस में 10 यूनिट हैं। परीक्षा में हर यूनिट से पांच-पांच सवाल पूछे जाते हैं। कुल 50 प्रश्न इस पेपर में आते हैं।  हर प्रश्न 2 नंबर का होता है। वहीं, दूसरे पेपर में 100 प्रश्न होंगे। दोनों पेपर मिलाकर 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल नंबर 300 होगा। दोनों पेपर मिलाकर तीन घंटे का होगा। गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें
UGC NET-2022 : अब 82 सब्जेक्ट्स में होगा यूजीसी नेट JRF एग्जाम, जानिए बदलाव से जुड़े सभी फैक्ट्स

UGC NET 2022: यहां देखें यूजीसी-नेट का पूरा शेड्यूल, परीक्षा का तारीख, एडमिट कार्ड से लेकर सभी अपडेट्स


 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है