
करियर डेस्क। UKPSC Forest Guard Admit Card 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यानी उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने आज गुरुवार, 12 जनवरी 2023 को यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022 में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, वे यूकेपीएससी की आधिकारिक साइट ukpsc.net.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन फॉरेस्ट गार्ड के लिए लिखित परीक्षा 22 जनवरी 2023 को होगी। परीक्षा 13 जिलों के विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर सिंगल पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है।
यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें-
UKPSC की आधिकारिक साइट ukpsc.net.in को ओपन करें।
होम पेज पर उपलब्ध यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड क्रॉस चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi