
करियर डेस्क. उत्तरप्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट (Up board reult 2022) घोषित कर दिया गया है। 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। छात्रों को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए upresults.nic.in पर जाना होगा। 10वीं क्लास में कानपुर के रहने वाले प्रिंस ने टॉप किया है। वहीं, 12वीं क्लास में फेतहपुर की दिव्यांशी ने पहला स्थान हासिल किया है।
10वीं और 12वीं क्लास (up board dasvi ka result) का रिजल्ट कैसे देखें
10वीं और 12वीं क्लास का एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा। हम रिजल्ट देखने के लिए आसान स्टेप्स बता रहा है। कैंडिडेट्स इन्हें फॉलो करके अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।
कैसा रहा 10वीं क्लास का रिजल्ट
उत्तरप्रदेश बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं क्लास का रिजल्ट 88.25 फीसदी रहा। बोर्ड एग्जाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। उनके पास होने का प्रतिशत 91.69 रहा। जबकि लड़कों के पास होने का प्रतिशत 85.25 प्रतिशत रहा। कानपुर के छात्रों ने कमाल किया है। टॉप 10 में 5 छात्रों को जगह मिली है। कानपुर शहर के शहर के रहने वाले प्रिंस पटेल ने 97. 67 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।
कैसा रहा 12वीं क्लास का रिजल्ट
इस साल 12वीं क्लास का रिजल्ट 85.33 प्रतिशत रहा। 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया है। दिव्यांशी को 95.40 फीसदी अंक मिले हैं। दूसरे स्थान प्रयागराज की अंशिका को मिला है।
इसे भी पढ़ें- UP Board Result 2022: 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित, 97.67 अंकों के साथ प्रिंस पटेल ने किया टॉप
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi