UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन? जानें लास्ट डेट, ये 9 डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी

Published : Sep 02, 2026, 02:09 PM IST
UP Scholarship Last Date 2026

सार

UP Scholarship Last Date 2026: यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की लास्ट डेट 21 सितंबर 2026 है। जानें प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक और दशमोत्तर स्कॉलरशिप की पात्रता, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और आवेदन प्रक्रिया।

UP Scholarship 2026 Apply Online: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए स्कॉलरशिप से जुड़ी अहम खबर है। सामाजिक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 ऑनलाइन फॉर्म के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। कक्षा 9वीं से लेकर हाययर एजुकेशन वाले पात्र छात्र निर्धारित समय के भीतर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट कब तक है। आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता समेत पूरी डिटेल।

UP Scholarship 2026-27: किन छात्रों के लिए है यूपी स्कॉलरशिप योजना?

यूपी स्कॉलरशिप के तहत अलग-अलग कक्षाओं और पाठ्यक्रमों के छात्रों को शामिल किया गया है। प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए है। वहीं पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत 11वीं और 12वीं के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पोस्ट-मैट्रिक (इंटरमीडिएट के अलावा), यानी दशमोत्तर श्रेणी में UG, PG, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं।

UP Scholarship Last Date: कब तक कर सकते हैं आवेदन

आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू हुई है और छात्रों के पास ऑनलाइन फॉर्म पूरा करने के लिए 21 सितंबर 2026 तक का समय है। आवेदन के लिए किसी तरह का शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है, यानी सभी वर्गों के उम्मीदवार बिना आवेदन फीस के स्कॉलरशिप फॉर्म भर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली कौन हैं? 98% नंबर से UCL तक, अब इस फील्ड में बना रहीं करियर

UP Scholarship Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

इस छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार का उत्तर प्रदेश का निवासी और वैध यूपी का मूल निवासी धारक होना जरूरी है। कक्षा 9वीं के छात्र ने 8वीं और कक्षा 10वीं के विद्यार्थी ने 9वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसी तरह 11वीं के लिए 10वीं और 12वीं के लिए 11वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। उच्च शिक्षा की दशमोत्तर श्रेणी में संबंधित UG, PG, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन होना चाहिए।

आवेदन करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

फॉर्म भरने से पहले छात्रों को जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखने चाहिए। इनमें पिछली कक्षा की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, फीस रसीद संख्या, एनुअल नॉन-रिफंडेबल फीस की जानकारी, एनरोलमेंट नंबर, आधार नंबर और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। नवीनीकरण यानी Renewal करने वाले छात्रों को पिछले वर्ष का रजिस्ट्रेशन नंबर इस्तेमाल करके Renewal Section में लॉगिन करना होगा और मांगी गई नई जानकारी दर्ज करनी होगी।

ये भी पढ़ें- हर दिन 200 KM बाइक, 18-25 ऑर्डर और सिर्फ 5 घंटे आराम, वायरल हुई Zomato उमा की कहानी

UP Scholarship Online Apply: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले यूपी स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने सिलेबस और कक्षा के अनुसार Pre-Matric, Post-Matric या Dashmottar श्रेणी चुनें।
  • नए छात्र फ्रेश रजिस्ट्रेशन और पहले से स्कॉलरशिप लेने वाले छात्र Renewal विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बैंक संबंधी जानकारी सावधानी से दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पासपोर्ट साइज फोटो की जानकारी/स्कैन कॉपी निर्धारित तरीके से अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी डिटेल अच्छी तरह जांच लें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ संबंधित स्कूल, कॉलेज या संस्था में जमा करें।
  • रिन्यूअल वाले छात्र पिछले साल के रजिस्ट्रेशन नंबर से रिन्यूअल सेक्शन में लॉगिन करके नई जानकारी भरें।
  • आवेदन की लास्ट डेट 21 सितंबर 2026 है, इसलिए लास्ट डेट का इंतजार न करें।

ऑनलाइन आवेदन के बाद क्या करना होगा?

फॉर्म ऑनलाइन जमा करने के बाद उसका प्रिंट निकालना जरूरी है। इसके साथ संबंधित डॉक्यूमेंट लगाकर छात्र को निर्धारित समय के भीतर अपनी स्कूल, कॉलेज या संबंधित संस्था में जमा करना होगा। आवेदन करने से पहले छात्रों को आधिकारिक नियम और नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लेना चाहिए, ताकि पात्रता या डॉक्यूमेंट से जुड़ी किसी जरूरी शर्त की वजह से आवेदन में परेशानी न हो।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली कौन हैं? 98% नंबर से UCL तक, अब इस फील्ड में बना रहीं करियर
हर दिन 200 KM बाइक, 18-25 ऑर्डर और सिर्फ 5 घंटे आराम, वायरल हुई Zomato उमा की कहानी