Who is Sana Ganguly: सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली कौन हैं? जानिए उनकी पढ़ाई, डिग्री, करियर, इंटर्नशिप और ओडिसी डांस तक। सना गांगुली के लाइफ की रोचक बातें।

Sourav Ganguly Daughter Sana Ganguly: भारतीय क्रिकेट में सौरव गांगुली का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। मैदान पर अपनी कप्तानी और आक्रामक अंदाज से पहचान बनाने वाले ‘दादा’ की निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है। हालांकि, उनकी बेटी सना गांगुली ने हमेशा लाइमलाइट से थोड़ी दूरी बनाए रखी है। क्रिकेट की दुनिया से जुड़े परिवार में पली-बढ़ीं सना ने अपनी पहचान पढ़ाई, प्रोफेशनल करियर और शास्त्रीय नृत्य के जरिए बनाई है। जानिए सौरव गांगुली की टैलेंटेड बेटी सना गांगुली के एजुकेशन, करियर और लाइफ की रोचक बातें।

कौन हैं सना गांगुली?

सना गांगुली, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और डोना गांगुली की इकलौती बेटी हैं। उनका जन्म 3 नवंबर 2001 को हुआ था। बचपन से ही उन्हें खेल और कला, दोनों से जुड़े माहौल में बढ़ने का मौका मिला। पिता क्रिकेट की दुनिया में बड़े नाम रहे, जबकि मां डोना गांगुली ओडिसी नृत्य के लिए जानी जाती हैं।

सोशल मीडिया से क्यों रखती हैं दूरी?

सना अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखना पसंद करती हैं। वह सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं और अपनी पढ़ाई या रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी जानकारी भी सीमित तौर पर शेयर करती हैं। इसके बावजूद उनके पिता सौरव गांगुली समय-समय पर बेटी के साथ तस्वीरें और खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 'America अब खत्म हो चुका है!' भारतीय युवक ने US का सपना देख रहे छात्रों को क्यों दी चेतावनी?

सना गांगुली का पढ़ाई में भी शानदार रहा रिकॉर्ड

सना ने कोलकाता के ला मार्टिनियर फॉर गर्ल्स में पढ़ाई की और बाद में लोरेटो हाउस स्कूल से शिक्षा हासिल की। उन्होंने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने हायर एजुकेशन के लिए ब्रिटेन का रुख किया और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से इकोनॉमिक्स में BSc की पढ़ाई पूरी की।

क्या करती हैं सना गांगुली?

कॉलेज के दौरान सना ने अपने करियर की दिशा भी तय करनी शुरू कर दी थी। उनके LinkedIn प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने PwC, Morgan Stanley और Deloitte जैसी कंपनियों में इंटर्नशिप की। इन अनुभवों ने उन्हें कॉरपोरेट फील्ड की कामकाजी दुनिया को करीब से समझने का मौका दिया। आगे चलकर उन्होंने कंसल्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा और INNOVERV में कंसल्टेंट के तौर पर काम शुरु किया।

मां से मिला ओडिसी डांस का हुनर

सना की पहचान सिर्फ पढ़ाई और कॉरपोरेट करियर तक सीमित नहीं है। वह एक ट्रेंड ओडिसी डांसर भी हैं। उन्होंने यह शास्त्रीय नृत्य अपनी मां डोना गांगुली से सीखा। मां-बेटी को कई मौकों पर साथ में परफॉर्म करते हुए भी देखा गया है। ऐसे में सना के लिए ओडिसी केवल एक कला नहीं, बल्कि उनकी मां से जुड़ा एक खास रिश्ता भी है।

ये भी पढ़ें- हर दिन 200 KM बाइक, 18-25 ऑर्डर और सिर्फ 5 घंटे आराम, वायरल हुई Zomato उमा की कहानी

सौरव और सना की दोस्ती वाला रिश्ता

सना और सौरव गांगुली के रिश्ते में पिता-बेटी के साथ-साथ दोस्ती की झलक भी दिखाई देती है। सौरव कई बार बेटी के साथ बिताए पलों को शेयर कर चुके हैं। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने सना के स्कूल से जुड़ा मजेदार किस्सा भी सुनाया था। सना ने उन्हें स्कूल में बुलाया था और सौरव को लगा कि शायद कोई गंभीर मामला है। बाद में पता चला कि उन्हें पैरेंट-टीचर मीटिंग के लिए बुलाया गया था। सना ने कम नंबर आने की वजह से पिता की मौजूदगी को अपने लिए मददगार समझा था।