UPPSC: एग्जाम के लिए नया कैलेंडर जारी, यहां देखें 14 भर्ती परीक्षाओं के नई डेट

Published : Jun 11, 2021, 12:42 PM ISTUpdated : Jun 11, 2021, 02:08 PM IST
UPPSC: एग्जाम के लिए नया कैलेंडर जारी, यहां देखें 14 भर्ती परीक्षाओं के नई डेट

सार

देशभर में कोरोना संक्रमण के बढडते मामलों के कारण कई परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भी अपनी कई परीक्षाओं को स्थगित किया था। 

करियर डेस्क.  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपनी आगे की भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किया है। नए कैलेंडर को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। अब परीक्षाएं इस कैलेंडर के अनुसार होंगी। आयोग द्वारा 25 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक आयोजित होने वाली 14 भर्ती परीक्षाओं के एग्जाम जारी किए हैं। लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में रद्द हुए 9वीं और 11वीं के एग्जाम, इस दिन आएगा रिजल्ट, 11 जून से शुरू होगा एडमिशन रजिस्ट्रेशन

कब होगी कौन सी परीक्षाएं

  • यूनानी चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2018, 25 जुलाई को आयोजित होगी।
  • सम्मिलित राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020, एक अगस्त।
  • स्टाफ नर्स पुरुष महिला परीक्षा-2021, 3 अक्टूबर को होगी आयोजित।
  • पीसीएस-2021 प्री परीक्षा 24 अक्टूबर।
  • सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2021, 24 अक्टूबर।
  • पीसीएस 2021 मेंस परीक्षा 28 जनवरी 2022 को। 
  • सहायक वन संरक्षक /क्षेत्रीय वन अधिकारी मेंस परीक्षा 2021, 7 मार्च 2022 को।
  • प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा 2020, 03 अप्रैल 2022 को होगी आयोजित।

इसे भी पढ़ें- सेल्समैन के बेटे को मिली स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप, ऐसे शुरू हुआ अलीगढ़ से अमेरिका का सफर

कोरोना के कारण कैंसिल हुए थे एग्जाम
देशभर में कोरोना संक्रमण के बढडते मामलों के कारण कई परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भी अपनी कई परीक्षाओं को स्थगित किया था। परीक्षा की डेट भी घोषित कर दी गई थी लेकिन संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण इसे रद्द करना पड़ा था। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!