यूपीएससी-सिविल सर्विस के फाइनल राउंड का इंटरव्यू शेड्यूल आया सामने, जानिए कब और किस सेशन में होगा साक्षात्कार

Published : Jan 07, 2023, 10:07 AM IST
यूपीएससी-सिविल सर्विस के फाइनल राउंड का इंटरव्यू शेड्यूल आया सामने, जानिए कब और किस सेशन में होगा साक्षात्कार

सार

UPSC CSE 2022: सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए कुल 1026 उम्मीदवारों ने फाइनल इंटरव्यू राउंड के लिए क्वालीफाई किया है। इसमें पास हुए उम्मीदवारों के लिए पर्सनॉल्टी टेस्ट (इंटरव्यू) प्रोग्राम फरवरी-2023 में अपलोड किया जाएगा। 

करियर डेस्क। UPSC CSE 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सर्विस (मेन्स) एग्जाम 2022 के लिए इंटरव्यू प्रोग्राम की डिटेल प्रकाशित की है। आयोग 30 जनवरी 2023 से सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 में योग्य उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू सेशन आयोजित करेगा। बता दें कि इस बार कुल 1026 उम्मीदवारों ने फाइनल सिविल सर्विस एग्जाम 2022 के लिए इंटरव्यू राउंड के लिए योग्यता हासिल की है। सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 में योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से यूपीएससी सिविल सेवा इंटरव्यू लिस्ट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की घोषणा 6 दिसंबर 2022 को की गई थी। सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए कुल 1026 उम्मीदवारों ने फाइनल इंटरव्यू राउंड के लिए क्वालीफाई किया है। इसमें पास हुए उम्मीदवारों के लिए पर्सनॉल्टी टेस्ट (इंटरव्यू) प्रोग्राम फरवरी-2023 में अपलोड किया जाएगा। सुबह के सत्र के लिए रिपोर्टिंग का समय 9 बजे से और दोपहर के सत्र के लिए रिपोर्टिंग का समय 1 बजे से है। इसके बाद पर्सनाल्टी टेस्ट इंटरव्यू प्रोग्राम फरवरी-2023 में अपलोड किया जाएगा। जो उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम इंटरव्यू लिस्ट 2022 में अपना नाम और शेड्यूल देखना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें। 

लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां चेक करें- 

  • उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in को ओपन करें। 
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 साक्षात्कार अनुसूची लिंक पर क्लिक करें। 
  • यहां स्क्रीन पर पीडीएफ फॉरमेट में एक नया पेज ओपन होगा। 
  • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा साक्षात्कार अनुसूची के पीडीएफ फाइल को ओपन करें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए यूपीएससी सिविल सेवा साक्षात्कार अनुसूची 2022 को डाउनलोड करें और सेव करके रख लें। 
  • आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही योग्य उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) के ई-समन पत्र को भी अपलोड करेगा। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें  

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?