यूपीएससी-सिविल सर्विस के फाइनल राउंड का इंटरव्यू शेड्यूल आया सामने, जानिए कब और किस सेशन में होगा साक्षात्कार

UPSC CSE 2022: सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए कुल 1026 उम्मीदवारों ने फाइनल इंटरव्यू राउंड के लिए क्वालीफाई किया है। इसमें पास हुए उम्मीदवारों के लिए पर्सनॉल्टी टेस्ट (इंटरव्यू) प्रोग्राम फरवरी-2023 में अपलोड किया जाएगा। 

Ashutosh Pathak | Published : Jan 7, 2023 4:37 AM IST

करियर डेस्क। UPSC CSE 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सर्विस (मेन्स) एग्जाम 2022 के लिए इंटरव्यू प्रोग्राम की डिटेल प्रकाशित की है। आयोग 30 जनवरी 2023 से सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 में योग्य उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू सेशन आयोजित करेगा। बता दें कि इस बार कुल 1026 उम्मीदवारों ने फाइनल सिविल सर्विस एग्जाम 2022 के लिए इंटरव्यू राउंड के लिए योग्यता हासिल की है। सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 में योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से यूपीएससी सिविल सेवा इंटरव्यू लिस्ट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की घोषणा 6 दिसंबर 2022 को की गई थी। सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए कुल 1026 उम्मीदवारों ने फाइनल इंटरव्यू राउंड के लिए क्वालीफाई किया है। इसमें पास हुए उम्मीदवारों के लिए पर्सनॉल्टी टेस्ट (इंटरव्यू) प्रोग्राम फरवरी-2023 में अपलोड किया जाएगा। सुबह के सत्र के लिए रिपोर्टिंग का समय 9 बजे से और दोपहर के सत्र के लिए रिपोर्टिंग का समय 1 बजे से है। इसके बाद पर्सनाल्टी टेस्ट इंटरव्यू प्रोग्राम फरवरी-2023 में अपलोड किया जाएगा। जो उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम इंटरव्यू लिस्ट 2022 में अपना नाम और शेड्यूल देखना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें। 

Latest Videos

लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां चेक करें- 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें  

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल 

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील