UPSC CSE Final Result 2021: ये हैं UPSC में टॉप करने वाले 10 कैंडिडेट्स, टॉप थ्री में सिर्फ लड़कियां

Published : May 30, 2022, 03:30 PM ISTUpdated : May 30, 2022, 04:21 PM IST
UPSC CSE Final Result 2021: ये हैं UPSC में टॉप करने वाले 10 कैंडिडेट्स, टॉप थ्री में सिर्फ लड़कियां

सार

इस बार एग्जाम में केवल 685 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। टॉप करने वालों में लड़कियों की संख्या अधिक है। बता दें कि लोक सेवा आयोग ने फाइनल रिजल्ट प्रीलिम्स, मेन और इंटरव्यू राउंड के बाद प्रकाशित किया है। 

करियर डेस्क. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा एग्जाम 2021 का रिजल्ट (UPSC Civil Service Final Result 2021) घोषित कर दिया है। इस बार के रिजल्ट में पहले तीन रैंक पर लड़कियां हैं। जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल हुए थे उन्हें रिजल्ट देखने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट देखना होगा। श्रुति शर्मा ने इस बार टॉप किया किया है। इस बार एग्जाम में केवल 685 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। आइए जानते हैं UPSC में टॉप करने वाले 10 टॉपर (UPSC toppers merit list) के बारे में। 

  • पहली रैंक- श्रुति शर्मा
  • दूसरी रैंक- अंकिता अग्रवाल
  • तीसरी रैंक - गामिनी सिंगला
  • चौथी रैंक - ऐश्वर्य वर्मा
  • पांचवीं रैंक - उत्कर्ष द्विवेदी
  • छठवीं रैंक - यक्ष चौधरी
  • सातवीं रैंक - सम्यक एस जैन
  • आठवीं रैंक - इशिता राठी
  • नौवीं रैंक - प्रीतम कुमार
  • दसवीं रैंक - हरकीरत सिंह रंधावा

कब हुए थे एग्जाम
UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम के प्री एग्जाम 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित किए गए थे और प्री का रिजल्ट 29 अक्टूबर को जारी किया गया था। प्री में सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को मेंस एग्जाम में शामिल होने का मौका मिला था। मेंस एग्जाम का आयोजन 7 से 16 जनवरी, 2022 तक किया गया था और रिजल्ट 17 मार्च को जारी किया गया था। इंटरव्यू 5 अप्रैल से शुरू हुए थे।  

किस कैटेगरी के कितने कैंडिडेट्स 
यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE) के रिजल्ट की अगर कैटेगरी वाइज बात करें तो  244 कैंडिडेट्स जनरल कैटेगरी के, 73 कैंडिडेट्स ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के, 203 कैंडिडेट्स ओबीसी कैटेगरी के, 105 एससी कैटेगरी के और 60 कैंडिडेट्स एसटी कैटेगरी के हैं।

इसे भी पढ़ें- UPSC Civil Service Final Result 2021: सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी, श्रुति शर्मा ने किया टॉप 

जून महीने में घोषित हो सकते हैं इन 5 राज्यों के रिजल्ट, जानें पहले 10वीं या 12वीं इसके आएंगे परिणाम 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है