UPSC CSE Final Result 2021: ये हैं UPSC में टॉप करने वाले 10 कैंडिडेट्स, टॉप थ्री में सिर्फ लड़कियां

इस बार एग्जाम में केवल 685 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। टॉप करने वालों में लड़कियों की संख्या अधिक है। बता दें कि लोक सेवा आयोग ने फाइनल रिजल्ट प्रीलिम्स, मेन और इंटरव्यू राउंड के बाद प्रकाशित किया है। 

Pawan Tiwari | Published : May 30, 2022 10:00 AM IST / Updated: May 30 2022, 04:21 PM IST

करियर डेस्क. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा एग्जाम 2021 का रिजल्ट (UPSC Civil Service Final Result 2021) घोषित कर दिया है। इस बार के रिजल्ट में पहले तीन रैंक पर लड़कियां हैं। जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल हुए थे उन्हें रिजल्ट देखने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट देखना होगा। श्रुति शर्मा ने इस बार टॉप किया किया है। इस बार एग्जाम में केवल 685 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। आइए जानते हैं UPSC में टॉप करने वाले 10 टॉपर (UPSC toppers merit list) के बारे में। 

कब हुए थे एग्जाम
UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम के प्री एग्जाम 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित किए गए थे और प्री का रिजल्ट 29 अक्टूबर को जारी किया गया था। प्री में सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को मेंस एग्जाम में शामिल होने का मौका मिला था। मेंस एग्जाम का आयोजन 7 से 16 जनवरी, 2022 तक किया गया था और रिजल्ट 17 मार्च को जारी किया गया था। इंटरव्यू 5 अप्रैल से शुरू हुए थे।  

Latest Videos

किस कैटेगरी के कितने कैंडिडेट्स 
यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE) के रिजल्ट की अगर कैटेगरी वाइज बात करें तो  244 कैंडिडेट्स जनरल कैटेगरी के, 73 कैंडिडेट्स ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के, 203 कैंडिडेट्स ओबीसी कैटेगरी के, 105 एससी कैटेगरी के और 60 कैंडिडेट्स एसटी कैटेगरी के हैं।

इसे भी पढ़ें- UPSC Civil Service Final Result 2021: सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी, श्रुति शर्मा ने किया टॉप 

जून महीने में घोषित हो सकते हैं इन 5 राज्यों के रिजल्ट, जानें पहले 10वीं या 12वीं इसके आएंगे परिणाम 

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल