UPSC Mains 2022: जानें कहां से डाउनलोड कर सकते हैं यूपीएससी Question Papers

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज की मेंस परीक्षा 2022 के सभी विषयों के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू राउंड के लिए कॉल किया जाएगा।
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 20, 2022 4:57 PM IST

करियर डेस्क : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सर्विसेज मेंस 2022 का प्रश्न पत्र (Civil Services Mains 2022 Question Papers) जारी कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग ने अलग-अलग विषयों के क्वेश्चन पेपर रिलीज किए हैं। प्रश्न पत्र के सभी सेट यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड किया गया है। आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ये पेपर काफी मददगार साबित हो सकते  हैं। जो भी कैंडिडेट क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

How To Download UPSC Mains 2022 Question Papers 

UPSC Mains 2022 Question Papers Direct Link
इसके अलावा उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक से भी प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उनके लिए डायरेक्ट लिंक https://www.upsc.gov.in/examinations/Civil%20Services%20%28Main%29%20Examination%2C%202022 है. इस पर क्लिक कर मेन पेज पर पहुंचकर पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुआ था यूपीएससी मेंस एग्जाम
बता दें कि इस बार यूपीएससी ने 16 और 17 सितंबर, 2022 को सिविल सर्विसेज मेंस की परीक्षा का आयोजन किया था। रिजल्ट आने के बाद इस परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद उनका फाइनल रूप से सेलेक्शन होगा। बता दें कि यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है।

इसे भी पढ़ें
बेहद टैलेंटेड हैं ये महिला IAS, इनके डांस का हर कोई दीवाना, मंच पर भरतनाट्यम देख झूम उठते हैं लोग

क्या IAS-IPS बनने के लिए भी चाहिए होती है लंबाई, जानें क्या कहता है नियम


 

Share this article
click me!