UPSC मेंस रिजल्ट के बाद जानें क्या होगा आगे की प्रोसेस, 5 अप्रैल से शुरू होंगे इंटरव्यू

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 2021 (UPSC Mains Result 2021) का रिजल्ट जारी कर दिया है। मेंस एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट्स का अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 18, 2022 11:18 AM IST

करियर डेस्क. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 2021 (UPSC Mains Result 2021) का रिजल्ट जारी कर दिया है। मेंस एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट्स का अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। मेंस की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2021 का इंटरव्यू 5 अप्रैल से होगा। बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक किया गया था। प्री से पास होने वाले कैंडिडेट्स ने मेंस की परीक्षा दी थी। 

इसे भी पढ़ें- फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू, यहां जानें परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी

Latest Videos

कैंडिडेट्स ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर ”लिखित परिणाम – सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021″ वाले लिंक पर क्लिक करें।
अब एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी कैंडिडेट्स इसमें अपने रोल नंबर से अपना रिजल्ट देख लें।
कैंडिडेट्स इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

आगे की क्या प्रोसेस
मेंस का रिजल्ट जारी होने के बाद अब UPSC द्वारा कैंडिडेट्स का इंटरव्यी लिया जाएगा। इसके लिए आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बता दें कि मेंस एग्जाम को क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल साइट  upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही आयोग द्वारा इंटरव्यू का कार्यक्रम बी जारी किया जाएगा। इंटरव्यू में पास होने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Job Alert: फॉरेस्ट गार्ड के 2399 पोस्ट के लिए वैकेंसी, 10वीं पास कैंडिडेट्स को मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

कहां होगा इंटरव्यू
मेंस में क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स के इंटरव्यू 5 अप्रैल से शुरू होंगे। इंटरव्यू यूपीएससी के ऑफिस धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि UPSC IAS प्रारंभिक परीक्षा 2021 10 अक्टूबर को आयोजित की गई थी और परिणाम 29 अक्टूबर को घोषित किया गया था।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट