UPSC ने प्रीलिम्स एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को दी सुविधा, ऐसे बदल सकते हैं अपना एग्जाम सेंटर

Published : Mar 01, 2022, 03:58 PM IST
UPSC ने प्रीलिम्स एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को दी सुविधा, ऐसे बदल सकते हैं अपना एग्जाम सेंटर

सार

 भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा (IFS) आईएएस (IAS) प्रीलिम्स परीक्षा (UPSC Pre Exam) 2022 5 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। 

करियर डेस्क. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रीलिम्स परीक्षा 2022 को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर में किए गए बदलाव की जानकारी दी गई है। आईएएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट – upc.gov.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा (IFS) आईएएस (IAS) प्रीलिम्स परीक्षा (UPSC Pre Exam) 2022 5 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार हिमाचल प्रदेश, विशेष रूप से धर्मशाला और मंडी से परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के पास अब एग्जाम सेंटर की अपनी संशोधित पसंद चुनने का विकल्प दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस केंद्र को बदलने के अनुरोध पर किसी विशेष केंद्र को आवंटित क्षमता के अनुसार विचार किया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार, ‘पहले-आवेदन-पहले आवंटन’ के आधार पर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। जिसका पालन सभी परीक्षाओं में किया जाता है। एक बार एक विशेष केंद्र की क्षमता प्राप्त हो जाने के बाद, इसे फ्रीज कर दिया जाएगा जिसके बाद इसमें कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे। बचे हुए कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर का चयन करना होगा। कैंडिडेट्स द्वारा केंद्रों के संशोधित विकल्प को जमा करने की विंडो 3 -7 मार्च और फिर 10-14 मार्च दो स्टेप में ओपन की जाएगी।

यदि कोई कैंडिडेट्स अपना केंद्र नहीं बदलना चाहता है, तो उसे इस विंडो में लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए, वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। नोटिफिकेशन देखने के लिए कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। 

 

इसे भी पढ़ें- Job Alert: गेल इंडिया में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

Job Alert: BSNL में डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई, कितनी मिलेगी सैलरी

Job Alert: हर महीने मिलेंगे 36 हजार रुपए, RBI में सहायक पोस्ट के लिए करें अप्लाई

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!