UPSC ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस और स्टैटिस्टिकल सर्विस के पदों पर निकाली भर्ती, 18 सेंटरों में होगी परीक्षा

Published : Apr 09, 2021, 04:19 PM IST
UPSC ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस और स्टैटिस्टिकल सर्विस के पदों पर निकाली भर्ती, 18 सेंटरों में होगी परीक्षा

सार

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इसके लिए यूपीएससी की साइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए एक स्कैन पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्‍नेचर जरूरी है। एससी, एसटी, दिव्यांगों, महिला निशुल्क आवेदन कर सकती हैं। वहीं, जनरल और ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए फीस है।  

नई दिल्ली. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) 26 पदों के लिए भर्ती निकाली है। ये पद इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) के लिए हैं। कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक बेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक  किए जा सकते हैं।

किस पद के लिए कितनी भर्तियां
कुल पदों की संख्या- 26
इंडियन इकोनॉमिक सर्विस के लिए 15 पद
इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस के लिए 11 पद

कौन कर सकता है अप्लाई
इंडियन इकोनॉमिक सर्विस- में वहीं कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने इकोनॉमिक्स या बिजनेस इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री की हो।
इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास संबंधित फील्ड में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा
इन 26 पदों पर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। बता दें कि आयु की गणना 1 अगस्त, 2021 से की जाएगी। 

जरूरी तारीखें
आवेदन की अंतिम तारीख- 27 अप्रैल
परीक्षा की तारीख- 16 जुलाई

कितनी लगेगी फीस
जनरल और ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए की फीस निर्धारित की गई है।
एससी, एसटी, दिव्यांगों, महिला निशुल्क आवेदन कर सकती हैं। 

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण बातें
आवेदन पत्र को केवल https://upsconline.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद इसमें बदलाव की अनुमति नहीं है। यदि आप कोई परिवर्तन करना चाहते हैं, तो आप आवेदन की प्राप्ति के लिए अंतिम तिथि यानि 27-04-2021 (शाम 6:00 बजे) के पहले एक नया आवेदन जमा कर सकते हैं। नवीनतम पूरी तरह से प्रस्तुत आवेदन के लिए आपका पंजीकरण-आईडी प्रसंस्करण के लिए माना जाएगा और पहले प्रस्तुत किए गए सभी आवेदन रद्द हो जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन पत्र अंग्रेज़ी एवं हिंदी भाषा में उपलब्ध है, लेकिन यह केवल अंग्रेजी भाषा में भरा जा सकता है।

इन सेंटरों में होगा एग्जाम
अहमदाबाद, जम्मू, बेंगलूरू, कोलकता, भोपाल, लखनऊ, चंडीगढ़, मुंबई, चेन्नई, पटना, कटक, प्रयागराज, दिल्ली, शिलोंग, शिमला, हैदराबाद, तिरुवनन्तपुरम और जयपुर। 
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!