UP Polytechnic Admission 2022 : प्रवेश परीक्षा न देने वाले छात्रों की खाली सीटों पर डायरेक्ट एडमिशन

Published : Oct 19, 2022, 01:26 PM IST
UP Polytechnic Admission 2022 : प्रवेश परीक्षा न देने वाले छात्रों की खाली सीटों पर डायरेक्ट एडमिशन

सार

यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग चल रही है। 6वें और फाइनल राउंड की काउंसलिंग के बाद भी 30 प्रतिशत सीटों पर कैंडिडेट ही नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में परिषद ने दो और राउंड की काउंसलिंग कराने का फैसला किया है।  

करियर डेस्क : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन (UP Polytechnic Admission 2022) की काउंसलिंग चल रही है। अब तक 6 राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यह फाइनल राउंड की काउंसलिंग थी लेकिन अब भी करीब 30 प्रतिशत सीटें खाली हैं। ऐसे में परिषद ने फैसला लिया है कि दो राउंड की काउंसलिंग और कराई जाएगी। जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा नहीं भी दी है, उन्हें भी एडमिशन का मौका दिया जाएगा। बता दें कि यूपी में कुल पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कुल 2 लाख 28 हजार 527 सीटें हैं। 6वें राउंड की काउंसलिंग के बाद अभी भी 68 हजार से ज्यादा सीटें खाली हैं। 

अब डायरेक्ट एडमिशन 
पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के प्रभारी सचिव रतन राम ने जानकारी देते हुए बताया कि, इन बची सीटों को भरने के लिए फैसला लिया गया है कि जिन उम्मीदवारों ने इस साल की प्रवेश परीक्षा नहीं दी है, उन्हें भी डायरेक्ट एडमिशन दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अनुदानित, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन पा सकते हैं। छात्र रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारियों के लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों की सीटें भी नहीं भरीं
यूपी में इस साल पॉलिटेक्निक से छात्रों का मोह भंग होता दिखाई दे रहा है। एडमिशन के आंकड़े तो कम से कम यही संकेत दे रहे हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लखनऊ के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में भी 6वें राउंड के बाद अब भी 367 सीटें खाली बची हैं। जो रिपोर्ट मिल रही है, उसके अनुसार वेब डिजाइनिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी कोर्स की 70 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन के लिए अब तक कोई कैंडिडेट नहीं मिला है। ड्रोन टेक्नोलॉजी, वेब डिजाइनिंग, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और मास कम्युनिकेशन समेत कई कोर्स की सीटें खाली रह गई हैं।

इसे भी पढ़ें
DU 1st Merit List 2022: क्या आज आएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली मेरिट लिस्ट, जानें कब

UP Constable Bharti : यूपी में आने वाली है कॉन्स्टेबल की भर्ती, जानें वैकेंसी, योग्यता से जुड़ी हर जानकारी


 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!