UBSE Exam 2021: 4 मई से होंगी उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं होगीं, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Published : Feb 09, 2021, 08:06 PM ISTUpdated : Feb 09, 2021, 08:16 PM IST
UBSE Exam 2021: 4 मई से होंगी उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं होगीं, यहां देखें पूरा शेड्यूल

सार

उत्तराखण्ड बोर्ड द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं कि प्रायोगिक परीक्षाएं 3 अप्रैल से 25 अप्रैल 2021 तक होंगी।

करियर डेस्क. UBSE Uttarakhand Board Exam 2021: उत्तराखण्ड में 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं की घोषणा कर दी गई है। उत्तराखण्ड विद्यालय शिक्षा परिषद (UBSE) द्वारा राज्य के शासकीय और गैर-शासकीय स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का आयोजन 4 मई से शुरू होगा। परीक्षाएं 22 मई को खत्म होंगी। 

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षायें दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक जबकि 12वीं कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

इस तारीख से होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

उत्तराखण्ड बोर्ड द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं कि प्रायोगिक परीक्षाएं 3 अप्रैल से 25 अप्रैल 2021 तक होंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं खत्म होने के बाद वार्षिक लिखित परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी। 

एग्जाम शेड्यूल

आपको बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा की अवधि को कम रखने के उद्देश्य से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित तिथियों पर दो पालियों में कराये जाने का फैसला लिया है। सुबह की पाली में कक्षा 10वीं के विभिन्न पेपरों का आयोजन होगा जबकि कक्षा 12वीं के विभिन्न पेपरों की परीक्षा दूसरी पाली में आयोजित की जायेगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। 

जल्द होगा जारी उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा टाइम-टेबल 2021

उत्तराखण्ड बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का तो ऐलान कर दिया है, लेकिन अभी डेटशीट नहीं जारी की गई है। टाइम-टेबल जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। 

उत्तरखंड बोर्ड परीक्षा का टाइम-टेबल UBSE की ऑफिशियल वेबसाइट, ubse.uk.gov.in पर जारी किये जाएंगे। सभी संबंधित स्टूडेंट्स उत्तराखण्ड बोर्ड डेटशीट 2021 आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगें। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!