बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकली दमदार वैकेंसी, 17 लाख सलाना सैलरी के लिए फटाफट करें आवेदन

Published : Dec 10, 2020, 12:11 PM IST
बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकली दमदार वैकेंसी, 17 लाख सलाना सैलरी के लिए फटाफट करें आवेदन

सार

अगर आप भी नौकरी की तलाश में बैठे हैं तो यहां आपके लिए शानदार मौका है। इंडिया एग्जिम बैंक ने विभिन्न विभागों में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। यह आयात-निर्यात से संबंधित बैंक है।

करियर डेस्क. अगर आप भी नौकरी की तलाश में बैठे हैं तो यहां आपके लिए शानदार मौका है। इंडिया एग्जिम बैंक ने विभिन्न विभागों में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। यह आयात-निर्यात से संबंधित बैंक है।

इन पदों पर अप्लाई करने के इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in पर विजिट करके पूरी डिटेल देख सकते हैं। वेबसाइट पर ऑनलाइन आप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2020 है।

शैक्षिक योग्यता

इंडिया एग्जिम बैंक के विभिन्न पदों पर अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ एमबीए या पीजीडीबीए या सीए या एलएलबी या पीजी (इकनॉमिक्स) या बीई/बीटेक या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि इन पदों के लिए पत्राचार या पार्ट-टाइम मोड से डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन के लिए योग्य नहीं होंगे।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 1 दिसंबर 2020 को 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों का चयन, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी, इसमें सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को बैंक में कम से कम 2 वर्ष तक कार्य करना होगा।

इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान 40 हजार रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा। निर्धारित प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद मैनेजमेंट ट्रेनी को डिप्टी मैनेजर के पद पर नियुक्ति किया जाएगा। डिप्टी मैनेजर के लिए सीटीसी 17 लाख रूपए निर्धारित की गई है।

नोट: आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को भली प्रकार पढ़ लें।

इन जॉब वैकेंसी के बारे में भी पढ़ें

SSC ने निकाली डाटा इंट्री ऑपरेटर से लेकर क्लर्क के 4726 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

10वीं पास के लिए यहां 350 पदों पर हैं सरकारी नौकरियां, फटाफट कर दें आवेदन

नीति आयोग में ऑफिसर के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, योग्यता, सैलरी से लेकर आवेदन की आखिरी तारीख जानें यहां

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!