एसएससी (SSC) ने कम्बाइंड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2020 (CHSL) के जरिये होने वाली भर्तियों का विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

करियर डेस्क. SSC announced 4726 vacancies: कोरोना काल में भले लाखों लोगों की नौकरी चली गई हो लेकिन सरकार समय-समय पर वैकेंसी निकाल रही है। सरकारी नौकरी की राह देख रहे लोगों के लिए शानदार मौका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कुल 4726 पदों पर भर्तियां निकाली गईं हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एसएससी (SSC) ने कम्बाइंड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2020 (CHSL) के जरिये होने वाली भर्तियों का विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

इस परीक्षा के माध्यम से केन्द्रीय विभागों में डाटा इंट्री ऑपरेटर (डीईओ), लोवर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), जूनियर सेकेट्रीएट असिस्टेंट (जेएसए) एवं पोस्टल असिस्टेंट (पीए) आदि के पदों पर नियुक्तियां होंगी।

पदों का विवरण 

कम्बाइंड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2020 के माध्यम से एलडीसी-जेएसए के सभी वर्गों में 1538 पद पीए और एसए के 3181 पद एवं डीईओ के 7 पदों पर भर्तियां होंगी। ये नियुक्तियां मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, ब्यूरो ऑफ रिसर्च डेवलपमेंट, सेन्ट्रल एडमिनेस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल, सीबीआई, विदेश मंत्रालय, सीजीए, सीजीडीए, कस्टम एक्साइज आदि में होंगी।

आवेदन व परीक्षा

कम्बाइंड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2020 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2020 है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। परीक्षा का आयोजन 12 से 27 अप्रैल 2021 तक किया जाएगा। इसकी पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर दी गई है।

नोट: आवेदन के इच्छुक कैंडिडेट्स ssc.nic.in की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।