Viral Video: गांव के बेटे ने Amazon ऑफिस में घुमाए अपने माता-पिता, वीडियो देख भावुक हो गए लाखों लोग

Published : Jul 04, 2026, 01:56 PM IST
Amazon Employee Parents Office Tour Viral Video

सार

Amazon Employee Parents Office Tour Viral Video: गांव में पले बढ़े बेटे ने पहली बार माता-पिता को Amazon ऑफिस घुमाया। भावुक कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें। 

Instagram Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है। यह सिर्फ एक कॉर्पोरेट ऑफिस दिखाने वाला वीडियो नहीं, बल्कि एक बेटे की मेहनत, उसके संघर्ष और माता-पिता के प्रति सम्मान की कहानी है। वीडियो में एक युवक अपने माता-पिता को बेंगलुरु स्थित Amazon ऑफिस घुमाते हुए नजर आता है। इस पल को देखकर इंटरनेट यूजर्स भी भावुक हो रहे हैं और इसे हर मध्यमवर्गीय परिवार के सपने से जोड़कर देख रहे हैं।

'ऑफिस नहीं, माता-पिता की मुस्कान सबसे बड़ी उपलब्धि'

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शैलेंद्र यादव नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनका बचपन गांव में बीता और आगे की पढ़ाई-लिखाई एक छोटे शहर में हुई। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह अपने माता-पिता को उस ऑफिस में लेकर जाएंगे, जहां उन्होंने अपनी मेहनत से जगह बनाई है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कई लोगों के लिए यह सिर्फ एक ऑफिस हो सकता है, लेकिन उनके परिवार के लिए यह उन सपनों का प्रतीक है, जो चुपचाप मेहनत के दम पर पूरे होते हैं। उनके मुताबिक, सबसे यादगार पल ऑफिस की इमारत नहीं, बल्कि माता-पिता के चेहरे पर दिखाई देने वाली गर्व भरी मुस्कान थी। नीचे देखें वायरल वीडियो-

 

 

युवाओं को दिया खास संदेश, सिर्फ Big Tech को सपना न बनाएं

शैलेंद्र ने अपनी पोस्ट के जरिए छात्रों और युवा इंजीनियरों को भी एक महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने कहा कि Amazon, Google, Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों में नौकरी पाना अच्छा लक्ष्य हो सकता है, लेकिन जिंदगी का सबसे बड़ा सपना सिर्फ किसी बड़ी कंपनी तक पहुंचना नहीं होना चाहिए। असली सफलता तब है, जब आपके माता-पिता आपकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करें। उन्होंने यह भी कहा कि नौकरी किसी भी कंपनी में हो सकती है, लेकिन इंसान की पहचान उसके काम, व्यवहार और संघर्ष से बनती है।

SDE बनने का रोडमैप भी किया शेयर

पोस्ट में उन्होंने उन छात्रों के लिए कुछ जरूरी सुझाव भी शेयर किए, जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि सबसे पहले किसी एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर मजबूत पकड़ बनाएं। इसके बाद डेटा स्ट्रक्चर्स और एल्गोरिदम (DSA), लो-लेवल डिजाइन (LLD), हाई-लेवल डिजाइन (HLD), DBMS, ऑपरेटिंग सिस्टम, नेटवर्किंग और ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग (OOP)जैसे विषयों को अच्छी तरह समझें। इसके अलावा उन्होंने रियल लाइफ प्रोजेक्ट्स बनाने, इंटरव्यू में अपने सोचने के तरीके को स्पष्ट रूप से समझाने और Behavioral Interview (व्यवहार-संबंधी साक्षात्कार) की तैयारी करने पर भी जोर दिया। उनका कहना है कि असफलताएं इस सफर का सामान्य हिस्सा हैं, इसलिए लगातार सीखते रहना और धैर्य बनाए रखना सबसे जरूरी है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर की तारीफ

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया। कई यूजर्स ने लिखा कि यह हर मिडिल क्लास परिवार के बेटे का सपना होता है। वहीं कुछ लोगों ने शैलेंद्र की मेहनत और अपने माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कहानियां युवाओं को मेहनत करने और अपने परिवार को सम्मान देने की प्रेरणा देती हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

5 साल कनाडा में बिताए, PR नहीं मिली... घर लौटा तो अपनों के तानों ने तोड़ दिया दिल, युवक का रेडिट पोस्ट पढ़ भावुक हुए लोग
नौकरी के लिए सिर्फ CTC मत पूछिए, सबसे पहले होना चाहिए PF से जुड़ा ये सवाल!