देविना गहलोत कौन है? BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी बनी CUET UG 2026 टॉपर, हासिल की पहली रैंक

Published : Jun 24, 2026, 11:52 AM ISTUpdated : Jun 24, 2026, 12:04 PM IST
Who is Devina Gehlot CUET UG 2026 Topper

सार

Who is Devina Gehlot CUET UG 2026 Topper: CUET UG 2026 में AIR 1 हासिल करने वाली देविना गहलोत कौन हैं? जानें BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी की सफलता की कहानी और तैयारी रणनीति।

Devina Gehlot CUET UG 2026 Topper Success Story: देश के सबसे बड़े प्रवेश परीक्षाओं में शामिल CUET UG 2026 के नतीजों में दिल्ली की छात्रा देविना गहलोत (Devina Gehlot) ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। खास बात यह है कि देविना दिल्ली के पूर्व परिवहन और पर्यावरण मंत्री तथा वर्तमान BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी हैं। लाखों छात्रों के बीच पहला स्थान हासिल करने के बाद देविना अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई हैं। CUET UG 2026 में 15 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि करीब 11.64 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। ऐसे में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं माना जा रहा। जानिए BJP विधायक कैलाश गहलोत की टॉपर बेटी देविना गहलोत के बारे में।

Who is Devina Gehlot: देविना गहलोत कौन हैं?

देविना गहलोत दिल्ली के प्रतिष्ठित स्कूल डीपीएस वसंत कुंज की छात्रा हैं। पढ़ाई में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाली देविना ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन, स्कूल और शिक्षकों को दिया है। देविना के पिता कैलाश गहलोत बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छे अंक आने की उम्मीद थी, लेकिन पूरे देश में पहली रैंक मिलेगी, इसकी कल्पना नहीं की थी। उनकी सफलता यह भी दिखाती है कि सही रणनीति और अनुशासन के साथ तैयारी करने पर बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

CUET UG 2026 टॉपर देविना गहलोत को किस सब्‍जेक्‍ट में मिले कितने नंबर?

CUET UG 2026 में देविना गहलोत ने 1250 में से 1232.19 का सर्वोच्च एनटीए स्कोर हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 अपने नाम की। उन्होंने अंग्रेजी में 99.99 पर्सेंटाइल, जबकि अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और मनोविज्ञान में 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया। इससे पहले भी वह 12वीं बोर्ड में 99.2% अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। उनकी इस सफलता पर पिता और BJP विधायक कैलाश गहलोत ने इसे कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का नतीजा बताया।

कौन से कॉलेज में एडमिशन लेना चाहती हैं CUET UG 2026 टॉपर देविना गहलोत?

CUET UG 2026 में टॉप करने के बाद देविना गहलोत ने आगे की पढ़ाई के लिए सेंट स्टीफंस कॉलेज में दाखिला लेने की इच्छा जताई है। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध यह देश के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में शामिल है, जहां हर साल टॉप स्कोरर छात्र प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं। 1881 में स्थापित सेंट स्टीफंस अपनी बेहतरीन अकादमिक गुणवत्ता, रिसर्च और प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है तथा NIRF 2025 रैंकिंग में देश के टॉप 5 कॉलेजों में जगह बना चुका है।

Devina Gehlot CUET UG 2026 Preparation Strategy: लंबी पढ़ाई नहीं, स्मार्ट स्टडी बनी सफलता की कुंजी

दिलचस्प बात यह है कि देविना ने सफलता के लिए घंटों किताबों के सामने बैठने को जरूरी नहीं माना। उनका कहना है कि उन्होंने नियमित पढ़ाई, लगातार रिवीजन और संतुलित दिनचर्या पर ज्यादा ध्यान दिया। देविना के मुताबिक, CBSE बोर्ड परीक्षा की तैयारी ने CUET के लिए मजबूत आधार तैयार किया। उन्होंने मुख्य रूप से NCERT किताबों पर भरोसा किया और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का खूब अभ्यास किया।

देविना गहलोत ने भविष्य के छात्रों को दी अहम सलाह

CUET UG 2026 टॉपर देविना गहलोत का मानना है कि छात्रों को कई अलग-अलग स्टडी मटेरियल के पीछे भागने के बजाय NCERT और बेसिक कॉन्सेप्ट्स पर फोकस करना चाहिए। उनका कहना है कि आज की प्रवेश परीक्षाएं केवल रटने से नहीं निकलतीं, बल्कि विषय की गहरी समझ और प्रश्नों को लागू करने की क्षमता ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि परीक्षा के दौरान अनावश्यक दबाव न लें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें। आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन अच्छे प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाते हैं।

CUET का बदलता पैटर्न और देविना की सीख

देविना का मानना है कि CUET अब पूरी तरह एप्लिकेशन-बेस्ड परीक्षा बन चुका है। ऐसे में रेगुलर प्रैक्टिस, कॉन्सेप्चुअल क्लैरिटी और समय-समय पर रिवीजन ही सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है। उनकी उपलब्धि लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो आने वाले वर्षों में CUET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Most Rainy Places in World: दुनिया की 5 सबसे बारिश वाली जगहें जहां बादल नहीं, मानो आसमान ही टूटकर बरसता है
Weird Jobs: भालू बनकर घूमने की नौकरी! चिड़ियाघर देगा ₹14 लाख सालाना, लेकिन एक शर्त है...