CUET UG Result 2026 जारी कर दिया गया है। जानिए रिजल्ट चेक करने का तरीका, स्कोरकार्ड डिटेल्स और जरूरी 10 मिनट की चेकलिस्ट यहां देखें।
CUET UG Result 2026 Out: नेशनल टेस्टिं एजेंसी यानी NTA द्वारा आयोजित CUET UG 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। छात्र अब अपना CUET UG स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। यह रिजल्ट देशभर की केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) कोर्सों में प्रवेश के लिए जारी किया गया है। इस वर्ष CUET UG परीक्षा के लिए 15 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। एजेंसी ने रिजल्ट से पहले 22 जून को फाइनल आंसर की जारी कर दी थी। बता दें कि परीक्षा मई से जून 2026 के बीच देशभर के 321 शहरों में आयोजित की गई थी। अब जब सीयूईटी यूपी रिजल्ट जारी कर दिया गया है, तो छात्रों के लिए सिर्फ स्कोर देखना ही नहीं बल्कि सही तरीके से आगे की प्रक्रिया समझना भी जरूरी है। जानिए CUET UG 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी चीजें तुरंत जरूर चेक करें।
CUET UG 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होते ही ये स्टेप फॉलो करें-
- आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- “CUET UG 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें।
- सिक्योरिटी पिन भरकर लॉगिन करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- इसे डाउनलोड और प्रिंट जरूर करें।
CUET UG 2026 Result Direct Link
सलाह: पहले कुछ घंटों में वेबसाइट स्लो या क्रैश हो सकती है, ऐसे में बार-बार रिफ्रेश करने की बजाय कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें।
CUET UG Scorecard में क्या-क्या ध्यान से देखें
रिजल्ट खुलते ही सिर्फ नंबर नहीं, ये चीजें जरूर चेक करें-
- सबजेक्ट वाइज मार्क्स
- ओवरऑल परसेंटाइल
- नॉर्मलाइजेशन डिटेल्स
- कैंडिडेट डिटेल (नाम, रोल नंबर आदि)
- कैटेगरी स्टेटस (Gen/OBC/SC/ST/EWS)
सबसे जरूरी: परसेंटाइल और रॉ स्कोर में फर्क समझें, क्योंकि CUET में admission मुख्य रूप से परसेंटाइल के आधार पर होता है।
सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद तुरंत क्या करें?
- सबसे पहले स्कोरकार्ड का PDF सेव करें और 2-3 प्रिंट निकालें।
- मोबाइल और ईमेल में बैकअप रखें।
- चुने हुए यूनिवर्सिटीज की कटऑफ और योग्यता चेक करें।
- काउंसिलिंग शेड्यूल पर नजर रखें।
CUET UG 2026 Result: सर्वस या Login Issue हो तो क्या करें?
- 10–15 मिनट बाद दोबारा लॉगिन करें।
- Incognito mode या अलग ब्राउजर ट्राई करें।
- मोबाइल डेटा और Wi-Fi दोनों से कोशिश करें।
CUET UG Result 2026: स्कोर में गलती लगे तो क्या करें
अगर किसी भी तरह की गलती दिखे तो-
- तुरंत NTA हेल्पडेस्क पर संपर्क करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।
- official grievance window खुलने पर शिकायत दर्ज करें।


