Rahul Gandhi Girlfriend: राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड कौन हैं? कैम्ब्रिज के इस रेस्टोरेंट में लेकर गए थे, अब रिश्ते पर कही ये बात

Published : Nov 17, 2026, 09:50 AM IST
Who Is Rahul Gandhi Girlfriend

सार

Who Is Rahul Gandhi Girlfriend: राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड कौन हैं? कैम्ब्रिज के उस रेस्टोरेंट में किसे लेकर पहुंचे थे, जहां मिले थे सोनिया और राजीव गांधी? अब महिला को लेकर राहुल के जवाब ने बढ़ाई उत्सुकता। जानिए

Rahul Gandhi Love Life: राहुल गांधी की शादी कब होगी और क्या उनकी जिंदगी में कोई खास है? ये सवाल अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब खुद राहुल गांधी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक बार वह अपनी गर्लफ्रेंड को कैम्ब्रिज के उस रेस्टोरेंट में लेकर गए थे, जहां उनके माता-पिता सोनिया गांधी और राजीव गांधी पहली बार मिले थे। हालांकि, जब बाद में उनसे उस महिला के बारे में पूछा गया तो राहुल के जवाब ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर सवाल खड़े कर दिए।

कहां हुई थी राहुल गांधी के माता-पिता की पहली मुलाकात?

सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging: A Journey of Love के अनावरण समारोह में राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज के Varsity Restaurant से जुड़ा किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि बचपन से ही वह अपने माता-पिता की पहली मुलाकात की कहानी सुनते आए थे। यही वजह थी कि जब कई साल बाद उन्हें कैम्ब्रिज जाने का मौका मिला तो वह अपनी गर्लफ्रेंड को भी उस रेस्टोरेंट में ले गए। राहुल के मुताबिक, उनकी गर्लफ्रेंड को शुरुआत में इस जगह की खासियत के बारे में पता नहीं था। रेस्टोरेंट पहुंचने के बाद उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारी को बताया कि उनके माता-पिता की मुलाकात इसी जगह हुई थी। कर्मचारी ने भी सोनिया और राजीव गांधी को पहचानने की बात कही।

गर्लफ्रेंड के साथ क्या खाने पहुंचे थे राहुल गांधी?

इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी और उनकी साथी ने रेस्टोरेंट में चिकन चासर (Chicken Chasseur) ऑर्डर किया। हालांकि, खाने का स्वाद उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया। राहुल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर किसी को प्यार की तलाश है तो वह इस रेस्टोरेंट में जा सकता है, लेकिन वहां चिकन चासर खाने से बचना चाहिए। उनकी इस टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंस पड़े।

क्या अब भी राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड हैं वह महिला?

इस पूरे किस्से के बाद सबसे ज्यादा चर्चा राहुल गांधी के एक जवाब की हुई। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वह महिला अब कहां हैं, जिसे वह कैम्ब्रिज के रेस्टोरेंट में लेकर गए थे, तो राहुल ने कहा, 'वह मेरी एक दोस्त हैं।' यही जवाब उनके रिश्ते को लेकर नई उत्सुकता की वजह बन गया। राहुल ने उस महिला का नाम या पहचान सार्वजनिक नहीं की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि दोनों के बीच फिलहाल किस तरह का रिश्ता है।

फिलहाल, राहुल गांधी की शादी या किसी मौजूदा रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में कैम्ब्रिज का यह किस्सा उनकी निजी जिंदगी की एक झलक जरूर देता है, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड कौन हैं और क्या वह आज भी उनके जीवन का हिस्सा हैं, इन सवालों का जवाब अभी सामने नहीं आया है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

School Holiday Today: आज 14 नवंबर को स्कूल खुले हैं या बंद? दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक जानें ताजा अपडेट
Chhath Puja School Holiday Today: आज छठ के पहले दिन स्कूल खुले हैं या बंद? जानें यूपी-बिहार का स्टेटस