कौन हैं UPSC 2025 महिला टॉपर राजेश्वरी सुवे एम, 5 बार फेल हुई और फिर हासिल की AIR 2

Published : Mar 06, 2026, 06:27 PM IST
Rajeshwari Suve M UPSC 2025 Success Story

सार

Rajeshwari Suve M UPSC Topper 2025 Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में राजेश्वरी सुवे एम ने ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल कर पूरे देश का ध्यान खींचा है। तमिलनाडु के मदुरै जिले की रहने वाली राजेश्वरी ने इंजीनियरिंग के बाद कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास से यह बड़ी सफलता हासिल की। जानें उनकी शिक्षा, UPSC जर्नी और सफलता की पूरी कहानी।

Rajeshwari Suve M UPSC Topper 2025 Success Story: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में इस साल तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे एम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 2 ( UPSC AIR 2) हासिल की है। इस महिला टॉपर की यह सफलता लाखों UPSC उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा बन गई है। लगातार मेहनत, धैर्य और मजबूत तैयारी के दम पर उन्होंने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जानिए यूपीएससी टॉपर राजेश्वरी सुवे एम कौन हैं, उनकी यूपीएससी प्रिपरेशन जर्नी, एजुकेशन, फैमिली समेत पूरी डिटेल।

कौन हैं यूपीएससी टॉपर राजेश्वरी सुवे एम, AIR 2

राजेश्वरी सुवे एम तमिलनाडु के मदुरै जिले के वडिपट्टी की रहने वाली हैं। उनका बचपन एक ऐसे परिवार में बीता जहां पढ़ाई और अनुशासन को बहुत महत्व दिया जाता था। उनके पिता अपना बिजनेस करते हैं, जबकि उनकी मां सरकारी संस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। घर का यही पढ़ाई वाला माहौल उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा।

ये भी पढ़ें- Anuj Agnihotri Success Story: AIIMS ग्रेजुएट, तीसरे प्रयास में बने UPSC टॉपर, ऐसे हासिल की AIR-1

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद UPSC की तैयारी

राजेश्वरी पढ़ाई में शुरू से ही तेज छात्रा रही हैं। उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई तमिलनाडु स्टेट बोर्ड से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चेन्नई के वेल टेक मल्टी टेक इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (B.E.) में ग्रेजुएशन किया। साल 2018 में इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की।

कई बार परीक्षा देकर हासिल की UPSC सफलता

UPSC में सफलता एक ही प्रयास में नहीं मिली। राजेश्वरी ने पांच बार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा दी। हर प्रयास से उन्होंने अपनी कमजोरियों को समझा और तैयारी को बेहतर बनाया। उन्होंने पहले इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा भी दी थी। लगातार कोशिश और सही रणनीति के चलते आखिरकार 2025 में उन्होंने देश की दूसरी सबसे बड़ी रैंक हासिल कर ली।

राजेश्वरी सुवे एम का क्या था ऑप्शनल सब्जेक्ट

UPSC मेन्स के लिए राजेश्वरी ने सोशियोलॉजी (समाजशास्त्र) को ऑप्शनल विषय के रूप में चुना। उनका मानना है कि यह विषय समाज की संरचना, समस्याओं और नीतियों को समझने में मदद करता है, जो एक अच्छे प्रशासक के लिए बेहद जरूरी है।

राजेश्वरी सुवे एम पहले से कर रही थीं प्रशासनिक सेवा में काम

दिलचस्प बात यह है कि UPSC में टॉप रैंक लाने से पहले ही राजेश्वरी सरकारी सेवा में काम कर रही थीं। वह TNPSC 2024 टॉपर भी रही हैं। वह तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के कलेक्टर कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर (ट्रेनिंग) के पद पर कार्यरत थीं। इस दौरान उन्हें प्रशासन और सरकारी व्यवस्था को करीब से समझने का अनुभव मिला।

लाखों युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा राजेश्वरी सुवे एम

तमिलनाडु के एक छोटे से कस्बे से निकलकर देश की सबसे बड़ी परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करना आसान नहीं होता। राजेश्वरी सुवे एम की कहानी बताती है कि अगर लक्ष्य साफ हो और मेहनत लगातार की जाए, तो बड़ी से बड़ी मंजिल भी हासिल की जा सकती है। उनकी यह सफलता आज पूरे देश के UPSC उम्मीदवारों के लिए एक मजबूत प्रेरणा बन गई है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Anuj Agnihotri: इन 2 चीजों ने दिलाई UPSC में AIR-1 रैंकिंग, पिता ने खोला बेटे अनुज का 1 बड़ा राज
Anuj Agnihotri Success Story: AIIMS ग्रेजुएट, तीसरे प्रयास में बने UPSC टॉपर, ऐसे हासिल की AIR-1