कौन है रायलन अनिल? 16 साल के छात्र ने पकड़ी NEET-JEE की बड़ी खामी, NTA को करनी पड़ी कार्रवाई

Published : Jun 04, 2026, 01:50 PM IST
Raylan Anil

सार

Raylan Anil 16 Year Old Ethical Hacker: 16 साल के एक सीबीएसई छात्र ने NEET और JEE Advanced जैसे बड़े परीक्षा पोर्टलों की खामियां कैसे ढूंढीं? कौन हैं दुबई में रहने वाले CBSE छात्र रायलन अनिल? आखिर उन्होंने ऐसी कौन-सी सुरक्षा कमजोरियां उजागर कीं कि NTA और संबंधित एजेंसियों को तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी?

Raylan Anil: भारत की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं NEET और JEE Advanced की सुरक्षा व्यवस्था पर एक 16 साल के छात्र ने ऐसे सवाल खड़े किए हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल है। दुबई में रहने वाले भारतीय छात्र रायलन अनिल ने महज पांच दिनों के भीतर दोंनों परीक्षा पोर्टलों में गंभीर खामियां खोजीं और इसकी जानकारी संबंधित एजेंसियों को दी। खास बात यह रही कि उनकी सूचना के बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और सिस्टम की सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए। जानिए निसर्गा और सार्थक के बाद अब कौन हैं रायलन अनिल, जिन्होंने देश के शिक्षा ढांचे में खामियों को उजागर किया है।

कौन है रायलन अनिल?

रायलन अनिल दुबई में रहते हैं और CBSE कक्षा 12वीं के छात्र हैं। रायलन के अनुसार NEET पोर्टल में कमजोरी खोजने में उन्हें करीब तीन घंटे लगे, जबकि JEE Advanced से जुड़ी समस्या को समझने और रिपोर्ट करने में तीन से चार घंटे का समय लगा। उन्होंने सबसे पहले इसकी जानकारी भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) और संबंधित अधिकारियों को दी, उसके बाद ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की।

NTA के महानिदेशक ने खुद रायलन से की बात

रायलन के मुताबिक, NEET पोर्टल की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने तेजी से कार्रवाई की। उन्होंने दावा किया कि NTA के महानिदेशक ने खुद उनसे संपर्क किया, पूरी प्रक्रिया समझी और इसके बाद जरूरी कदम उठाए गए। JEE Advanced मामले में भी संबंधित संस्थानों ने कुछ ही घंटों में समस्या का समाधान कर दिया।

साइबर सुरक्षा में रायलन की 8वीं कक्षा से थी रुचि

रायलन का कहना है कि उनकी साइबर सुरक्षा में रुचि आठवीं कक्षा से शुरू हुई थी। लिनक्स सिस्टम (Linux System), बग बाउंटी प्रोग्राम (Bug Bounty Programs) और Capture The Flag (CTF) जैसी साइबर चुनौतियों के जरिए उन्होंने अपनी तकनीकी समझ विकसित की। भविष्य में वह चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर (CISO) या साइबर सुरक्षा इंजीनियर बनना चाहते हैं।

माता-पिता ने पूछा- तुम्हें जेल तो नहीं होगी?

नीट और जेईई एडवांस्ड जैसे बड़े नेशनल पोर्टल की कमियों की जानकारी ढूंढने के बारे में जब रायलन के माता-पिता को पता चला तब उनका पहला सवाल था कि "क्या तुम्हें जेल तो नहीं होगी?" तब रायलन ने समझाया कि उन्होंने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया है, बल्कि एथिकल हैकिंग की है। बाद में उनके माता-पिता ने एक वकील से भी सलाह ली ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके बेटे को किसी कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े। जब उन्हें पूरी बात समझ आई तो वे गर्व महसूस करने लगे।

शुरुआत में रायलन को भी लगा था डर

हालांकि रायलन ने यह भी माना कि शुरुआत में उन्हें डर था कि लोग उनकी मंशा को गलत समझ सकते हैं। जब उनकी पोस्ट वायरल हुई तो वे घबरा गए थे कि आगे क्या होगा। लेकिन NTA द्वारा संपर्क किए जाने के बाद उनकी चिंता काफी कम हो गई। अधिकारियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा। रायलन का मानना है कि सिस्टम की कमजोरियों को जिम्मेदारी से उजागर करना देश के खिलाफ नहीं, बल्कि देश को सुरक्षित बनाने की दिशा में योगदान है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

AI Layoffs से परेशान IITian, कहा- AI के दौर में B.Tech नहीं, MBBS है सबसे सेफ करियर
फिल्म इंडस्ट्री नहीं इस फील्ड की एक्सपर्ट हैं गौरी स्प्रैट, जानिए क्या करती हैं आमिर खान की पार्टनर