कौन हैं श्रेयस मिश्रा: PG में रहकर की तैयारी, JEE Main 2026 में पहले अटेम्प्ट में बने टॉपर

Published : Feb 17, 2026, 12:18 PM IST
JEE Main 2026 Session 1 Topper Shreyas Mishra

सार

Who is Shreyas Mishra JEE Main 2026 Topper: जेईई मेन 2026 सेशन 1 में दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने 100 परसेंटाइल हासिल कर टॉप रैंक पाई। जानिए कौन हैं श्रेयस मिश्रा, कैसे की तैयारी और क्या रही उनकी सफलता की रणनीति।

JEE Main 2026 Session 1 Topper Shreyas Mishra Success Story: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में इस बार दिल्ली के एक छात्र ने इतिहास रच दिया है। Joint Entrance Examination (Main) 2026 सेशन 1 में दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने टॉप रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की। जानिए कौन हैं श्रेयस मिश्रा और उनकी जेईई मेन 100 एनटीए स्कोर प्रिपरेशन स्ट्रेटजी।

JEE Main 2026 Session 1 श्रेयस मिश्रा कौन हैं?

श्रेयस मिश्रा दिल्ली के रहने वाले हैं। वे अशोक विहार स्थित Kulachi Hansraj Model School (Senior Wing) के छात्र हैं और इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। सिर्फ 17 साल के श्रेयस फिलहाल दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उनके माता-पिता ग्रेटर नोएडा में रहते हैं, लेकिन दो साल पहले उन्होंने खुद से फैसला लिया कि अगर बड़ा मुकाम हासिल करना है तो पूरी तरह से तैयारी पर ध्यान देना होगा। इसी सोच के साथ वे घर से दूर रहकर अपने सपने को पूरा करने में जुट गए।

श्रेयस मिश्रा की JEE Main प्रिपरेशन स्ट्रेटजी

श्रेयस का कहना है कि उन्हें बचपन से ही गणित बहुत पसंद था। यही रुचि उन्हें जेईई की ओर खींच लाई। उन्होंने सिर्फ घंटों की गिनती नहीं की, बल्कि हर टॉपिक को गहराई से समझने पर जोर दिया। कभी वे 5-6 घंटे पढ़ते थे, तो कभी 10–11 घंटे तक पढ़ाई कर लेते थे। उनका मानना है कि पढ़ाई का असली मतलब समय नहीं, बल्कि समझ है।

100 परफेक्ट स्कोर पाने वाले 12 छात्रों में अकेले दिल्ली से

इस बार जेईई मेन में 100 परसेंटाइल लाने वाले 12 छात्रों में श्रेयस अकेले दिल्ली से हैं। बाकी टॉप स्कोरर्स राजस्थान, बिहार, ओडिशा और हरियाणा से हैं।

आखिरी डेढ़ महीने की स्ट्रैटेजी बनी जेईई मेन में गेम चेंजर

श्रेयस मिश्रा के अनुसार प्री-बोर्ड खत्म होने के बाद उन्होंने पूरी तरह जेईई पर फोकस किया। पिछले डेढ़ महीने में उन्होंने लगातार मॉक टेस्ट दिए, हर पेपर का बारीकी से एनालिसिस किया और जहां भी डाउट आया, उसे तुरंत क्लियर किया। दोस्तों और शिक्षकों के साथ चर्चा भी उनकी तैयारी का अहम हिस्सा रही।

पढ़ाई के बीच ब्रेक जरूरी, श्रेयस मिश्रा ने खुद को रिफ्रेश करने के लिए किया ये काम

लगातार पढ़ाई से थकान न हो, इसके लिए श्रेयस मिश्रा ने खुद को बैलेंस में रखा। वे क्लासिकल म्यूजिक सुनते थे, क्रिकेट खेलते थे और दोस्तों के साथ समय बिताते थे। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर उन्होंने अपना ध्यान लक्ष्य पर टिकाए रखा। श्रेयस की कहानी यह दिखाती है कि अगर लक्ष्य साफ हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो पहली कोशिश में भी बड़ी सफलता पाई जा सकती है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि सही रणनीति, संतुलन और खुद पर भरोसा हो तो कोई भी सपना दूर नहीं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 आज से शुरू, पहला 10th बोर्ड एग्जाम नहीं दिया! क्या दूसरे बोर्ड एग्जाम में बैठ सकते हैं?
JEE Main 2026 State Wise Toppers: 100 NTA स्कोर में राजस्थान टॉप पर, देखें स्टेट वाइज टॉपर्स लिस्ट