कौन हैं तेजस पार्थसारथी सुदर्शन? PM मोदी को मेट्रो में मिले सिर्फ 90 सेकंड, बता दिए AI के 2 बड़े आइडिया

Published : Oct 15, 2026, 03:22 PM IST
Who Is Tejas Parthasarathi Sudarshan

सार

Who Is Tejas Parthasarathi Sudarshan: कौन हैं तेजस पार्थसारथी सुदर्शन, जिन्होंने चेन्नई मेट्रो में PM मोदी को सिर्फ 90 सेकंड में AI के 2 आइडिया दिए? जानिए उनके आइडिया क्या हैं और किसके लिए हैं।

Tejas Sudarshan PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलना आसान नहीं है। लेकिन चेन्नई में एक युवा उद्यमी को मेट्रो के सफर के दौरान यह मौका मिला। AI स्टार्टअप Winsen Labs के फाउंडर तेजस पार्थसारथी सुदर्शन ने करीब 90 सेकंड में पीएम मोदी के सामने दो ऐसे आइडिया रखे, जिनका मकसद छात्रों को असली समस्याओं से जोड़ना और सरकारी सेवाओं को आसान बनाना है। जानिए आखिर कौन हैं तेजस सुदर्शन और उनके ये प्रस्ताव क्या हैं?

कौन हैं तेजस पार्थसारथी सुदर्शन?

तेजस सुदर्शन एक उद्यमी हैं और Winsen Labs नाम के अप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप के संस्थापक हैं। इससे पहले वह KPMG India में काम कर चुके हैं। उन्होंने Fanpit नाम का एक इवेंट्स और कम्युनिटी प्लेटफॉर्म भी शुरू किया था। हाल ही में 11अक्टूबर को चेन्नई दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के लिए चुने गए 17 स्टार्टअप फाउंडर्स में तेजस भी शामिल थे। यह बातचीत चेन्नई मेट्रो में हुई, जहां युवा उद्यमियों को अपने विचार साझा करने का मौका मिला। तेजस ने लिंक्डइन पर अपने सफर का एक पुराना किस्सा भी शेयर किया। साल 2017 में स्कूल में छात्र प्रतिनिधि के चुनाव के दौरान उन्होंने पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए Google Classroom के इस्तेमाल का सुझाव दिया था। करीब नौ साल बाद वह प्रधानमंत्री के सामने AI के व्यावहारिक इस्तेमाल पर चर्चा कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- Ritu Barala Biography: रितु बराला कौन हैं और सुर्खियों में क्यों? जानें एजुकेशन, फैमिली और करियर

पीएम मोदी को तेजस सुदर्शन ने कौन से 2 आइडिया दिए?

तेजस के दोनों प्रस्तावों का फोकस तकनीक के जरिए लोगों की समस्याएं हल करने पर है।

1. छात्रों को सरकारी समस्याओं पर काम करने का मौका

तेजस का सुझाव है कि सरकारी विभाग और विश्वविद्यालय मिलकर ऐसे प्रोजेक्ट तैयार करें, जिनमें छात्र वास्तविक प्रशासनिक समस्याओं का समाधान खोज सकें। इससे छात्रों को AI का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा और सरकारी विभागों को नए समाधान तलाशने में मदद मिल सकती है।

2. सरकारी सेवाओं के लिए AI सर्विस डेस्क

दूसरा आइडिया एक ऐसे AI आधारित सिस्टम का है, जहां नागरिक अपनी शिकायत या अनुरोध दर्ज करके जरूरी दस्तावेज एक ही बार अपलोड कर सकें। इसके बाद AI एजेंट संबंधित विभाग तक अनुरोध पहुंचाने और उसकी स्थिति ट्रैक करने में मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें- अंबानी के घर में कुक के हेल्पर की कितनी है सैलरी? ₹1 लाख तक के दावे का जानिए सच

क्या सरकार लागू करेगी ये प्रस्ताव?

फिलहाल ये तेजस सुदर्शन के सुझाव हैं। इन्हें लागू करने की किसी सरकारी योजना की घोषणा की जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, उनके विचार AI के जरिए शिक्षा, प्रशासन और नागरिक सेवाओं को अधिक उपयोगी बनाने की संभावनाओं पर ध्यान खींचते हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Ritu Barala Biography: रितु बराला कौन हैं और सुर्खियों में क्यों? जानें एजुकेशन, फैमिली और करियर
अंबानी के घर में कुक के हेल्पर की कितनी है सैलरी? ₹1 लाख तक के दावे का जानिए सच