Elon Musk की कंपनियां इतनी तेजी से कैसे काम करती हैं? पूर्व X CEO ने बताया मस्क के ट्रिलियनेयर बनने के पीछे का राज

Published : Oct 08, 2026, 06:27 PM IST
Elon Musk Leadership Style

सार

Elon Musk Working Style: एलन मस्क की कंपनियां इतनी तेजी से कैसे काम करती हैं? पूर्व X CEO Linda Yaccarino ने उनकी वर्किंग स्टाइल और ट्रिलियनेयर सक्सेस का बड़ा राज बताया। जानिए

Elon Musk Success Secret: एलन मस्क की वर्किंग स्टाइल आखिर ऐसी क्या है, जो उनकी कंपनियों को बाकी कंपनियों से अलग बनाती है? X की पूर्व CEO लिंडा याकारिनो ने करीब दो साल तक मस्क के साथ काम किया और अब उन्होंने उनकी काम करने की एक ऐसी आदत के बारे में बताया है, जो उनके मुताबिक बेहद खास है और एलन मस्क के ट्रिलियनेयर बनने के पीछे की सफलता की असली वजह है। लिंडा याकारिनो के अनुसार मस्क के यहां किसी काम की असली डेडलाइन कल या अगले हफ्ते नहीं होती है। जानिए पूरी डिटेल।

एलन मस्क की कंपनियों में हर काम तुरंत क्यों होता है?

लिंडा याकारिनो ने Fortune से बातचीत में कहा कि एलन मस्क की कंपनियों की खासियत के पीछे एक इंसैशिएबल सेंस ऑफ अर्जेंसी है। आसान भाषा में इसका मतलब है, काम को टालने के बजाय तुरंत एक्शन लेना। यानी किसी नए प्रोडक्ट या बड़े प्रोजेक्ट के लिए सिर्फ यह तय नहीं किया जाता कि काम कब तक पूरा करना है। फोकस इस पर रहता है कि इसे अभी कैसे आगे बढ़ाया जाए। लिंडा याकारिनो के मुताबिक यही सोच टीम को किसी भी समस्या को नए तरीके से देखने पर मजबूर करती है। इससे लोग गैर-जरूरी प्रोसेस में उलझने के बजाय सीधे उस चीज पर ध्यान देते हैं, जो वास्तव में जरूरी है।

क्या यही एलन मस्क का ‘फर्स्ट प्रिंसिपल्स’ वाला तरीका है?

लिंडा याकारिनो का मानना है कि एलन मस्क की यह जल्द से जल्द काम पूरा करने वाली सोच लोगों को फर्स्ट प्रिंसिपल्स के हिसाब से सोचने के लिए मजबूर करती है। मतलब किसी समस्या को सिर्फ पुराने तरीके से हल करने के बजाय उसे बिल्कुल बेसिक लेवल पर जाकर समझना, क्या जरूरी है, क्या हटाया जा सकता है और असली नतीजा पाने के लिए क्या करना होगा।

ये भी पढ़ें- होम गार्ड की नौकरी के लिए साड़ी में नंगे पैर दौड़ी झारखंड की कविता, 6 मिनट में पूरी की 1600 मीटर रेस, वीडियो वायरल

Twitter को X बनाने के दौरान क्या देखा लिंडा याकारिनो ने?

लिंडा याकारिनो 2023 में Twitter की CEO बनी थीं, जब एलन मस्क कंपनी का अधिग्रहण कर चुके थे। उनके करीब दो साल के कार्यकाल में प्लेटफॉर्म में बड़े बदलाव हुए। Twitter की पुरानी ब्लूबर्ड पहचान हटाई गई और कंपनी ने X के रूप में नई ब्रांडिंग अपनाई। इस दौरान कंपनी के वर्कफोर्स में भी बड़ा बदलाव हुआ। वहीं मिसइन्फॉर्मेशन, हेट स्पीच और बॉट्स जैसे मुद्दे X के लिए लगातार चुनौती बने रहे। जुलाई 2025 में लिंडा याकारिनो ने X के CEO पद से इस्तीफा दे दिया था।

Gen Z को लिंडा याकारिनो ने क्या सलाह दी?

अब लिंडा याकारिनो हेल्थ-टेक कंपनी eMed की CEO हैं। उन्होंने AI के दौर में काम कर रही नई पीढ़ी को भी एक अहम सलाह दी है। उनका कहना है कि युवाओं को सिर्फ उन कामों में माहिर बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, जिन्हें टेक्नोलॉजी तेजी से कर सकती है। इसके बजाय एम्पैथी, डिसीजन मेकिंग, क्रिएटिविटी और एनालिटिकल थिंकिंग जैसी इंसानी खूबियों को मजबूत करना ज्यादा जरूरी है।

ये भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी बचपन में कैसे छात्र थे? PM ने खुद सुनाया स्कूल का वो किस्सा, जो आज भी है साथ

करियर में मुश्किल रास्ते से क्यों नहीं भागना चाहिए?

लिंडा याकारिनो का मानना है कि हर बार आसान रास्ता चुनना करियर के लिए फायदेमंद नहीं होता। मुश्किल चुनौतियां कई बार ऐसी सीख दे जाती हैं, जो आरामदायक माहौल में नहीं मिलती। उनका सीधा मंत्र है “Comfort is complacency”, यानी जरूरत से ज्यादा आराम कहीं न कहीं ठहराव बन सकता है। इसलिए उनकी सलाह है कि करियर में सिर्फ सुरक्षित रास्ता खोजने के बजाय उन चुनौतियों की तरफ भी बढ़ना चाहिए, जहां कुछ नया सीखने और खुद को साबित करने का मौका मिले। यही लिंडा याकारिनो की नजर में एलन मस्क की वर्किंग स्टाइल की सबसे बड़ी सीख है, काम को टालना नहीं, असली समस्या पहचानना और जितनी जल्दी हो सके एक्शन लेना।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!