Republic Day 2022: पहली बार कब मनाया गया था गणतंत्र दिवस, जानें रिपब्लिक डे से जुड़े हर सवाल का जवाब

Published : Jan 24, 2022, 01:40 PM ISTUpdated : Jan 24, 2022, 01:50 PM IST
Republic Day 2022: पहली बार कब मनाया गया था गणतंत्र दिवस, जानें रिपब्लिक डे से जुड़े हर सवाल का जवाब

सार

गणतंत्र दिवस 2022  (gantantra diwas 2022) समारोह की शुरुआत हो गई है।   26 जनवरी 1950 को संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। इसे बनाने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।

करियर डेस्क. गणतंत्र दिवस 2022  (gantantra diwas 2022) समारोह की शुरुआत हो गई है।  गणतंत्र दिवस (Republic Day) भारत का राष्ट्रीय पर्व है। देश में गणतंत्र दिवस या रिपब्लिक डे के अवसर पर स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम होते हैं। रिपब्लिक डे के मौके पर दिल्ली के लाल किला में हर साल परेड होती है। भारतीय सेनाएं यहां अपने हुनर का प्रदर्शन करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हर साल 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है। आइए जानते हैं गणतंत्र दिवस के जुड़े हर सवाल का जवाब। 

गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?
साल 1950 में भारत का संविधान लागू किया गया था। स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने संविधान अपनाया था। 26 जनवरी 1950 को संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। इसे बनाने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। इस दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था इसलिए इस तारीख को हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 

पहली बार कब मनाया गया गणतंत्र दिवस ?
पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण किया था और भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था। बता दें कि हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर चीफ गेस्ट के रूप में विदेशी मेहमान को शामिल किया जाता है लेकिन कोरोना के कारण इस बार कोई विदेशी मेहमान शामिल नहीं होगा।  

गणतंत्र दिवस का महत्व
26 जनवरी को तारीख के गणतंत्र दिवस के रूप में चुनें जाने का एक कारण यह भी है कि इस दिन 1930 में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का खुलासा किया था, जो ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता की घोषणा थी। 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने तक 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता था। इसी कारण से इस दिन को चुना गया था। 

कौन फहराता है झंडा
राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेते हैं और राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। इसके साथ राज्‍यों की राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज संबंधित राज्यों के राज्यपाल राज्य की राजधानियों में गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।  स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय झंडा फहराते हैं और राज्य की राजधानियों में मुख्यमंत्री।

इसे भी पढ़ें- Republic Day 2022: इस गणतंत्र दिवस पर देखिए बाॅलीवुड की ये फिल्में, आपमें भर देंगी जोश, जज्बा और जुनून

Republic Day parade में भव्य फ्लाईपास्ट: 75 लड़ाकू विमान आजादी के 75 साल पूरे होने पर करेंगे ताकत का मुजाहिरा

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और