
International Women’s Day 2026 Quotes: हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में International Women's Day मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्ष और उनके योगदान को सलाम करने का मौका देता है। दुनिया में कई ऐसी महिलाएं हुई हैं जिन्होंने अपने काम, हिम्मत और विचारों से समाज को नई दिशा दी। उनके शब्द आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बनते हैं। महिला दिवस 2026 के मौके पर यहां पढ़ें दुनिया की कुछ प्रभावशाली महिला नेताओं और आइकॉन के 50 ऐसे दमदार कोट्स, जो महिलाओं को अपने सपनों के लिए आगे बढ़ने की ताकत देते हैं।
1. Jane Goodall: “हमारे भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा लोगों की उदासीनता है।”
दुनिया की मशहूर पर्यावरणविद जेन गुडॉल का मानना है कि अगर लोग समस्याओं को देखकर भी चुप रहें, तो यह भविष्य के लिए खतरनाक हो सकता है। उनका संदेश साफ है, समाज और प्रकृति के लिए जिम्मेदारी लेना जरूरी है।
2. Corazon Aquino: “महिलाएं राजनीति में ऐसी संवेदनशीलता ला सकती हैं जो दुनिया को ज्यादा दयालु और बेहतर बना सकती है।”
फिलीपींस की पहली महिला राष्ट्रपति कोराजोन एक्विनो ने साबित किया कि नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी समाज को सकारात्मक दिशा दे सकती है।
3. Michelle Obama: “डर के आधार पर फैसले मत लो, उम्मीद और संभावनाओं के आधार पर फैसले लो।”
मिशेल ओबामा का यह संदेश हर उस महिला के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को लेकर असमंजस में रहती है।
4. Oprah Winfrey: “जहां संघर्ष नहीं होता, वहां ताकत भी पैदा नहीं होती।”
ओपरा विनफ्रे का जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने हर मुश्किल को अपनी ताकत बनाया और दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में जगह बनाई।
5. Marie Curie: “जिंदगी में किसी चीज से डरना नहीं चाहिए, उसे समझना चाहिए।”
नोबेल पुरस्कार जीतने वाली महान वैज्ञानिक मैरी क्यूरी का यह विचार बताता है कि ज्ञान और समझ ही डर को खत्म करती है।
6. Maria Ressa: “जिंदगी में कभी-कभी हमें खुद तय करना पड़ता है कि हमारा असली रास्ता कौन-सा है।”
प्रसिद्ध पत्रकार मारिया रेसा का मानना है कि जिंदगी के बड़े फैसले हमें खुद की हिम्मत से लेने पड़ते हैं।
7. Malala Yousafzai: “मैं अपनी आवाज इसलिए उठाती हूं ताकि उन लोगों की आवाज सुनी जा सके जिनकी आवाज नहीं सुनी जाती।”
शिक्षा के अधिकार के लिए लड़ने वाली मलाला यूसुफजई आज पूरी दुनिया में साहस की मिसाल बन चुकी हैं।
8. Tsai Ing-wen: “प्यार के सामने सब बराबर हैं, हर किसी को अपनी खुशी पाने की आजादी मिलनी चाहिए।”
ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन समानता और स्वतंत्रता की मजबूत आवाज रही हैं।
9. Miriam Defensor-Santiago: “ईश्वर कहीं बाहर नहीं, बल्कि इंसान की सोच और अंतरात्मा में होता है।”
मिरियम डिफेंसर सैंटियागो अपने बेबाक विचारों और मजबूत व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं।
10. Jacinda Ardern: “मैं पहली महिला नहीं हूं जो काम और परिवार दोनों संभाल रही है-ऐसी कई महिलाएं पहले भी ऐसा कर चुकी हैं।”
जेसिंडा आर्डर्न ने यह दिखाया कि एक महिला नेता अपने परिवार और देश दोनों को मजबूती से संभाल सकती है।
11. Indira Gandhi: “लोग अपने कर्तव्यों को भूल जाते हैं, लेकिन अधिकारों को हमेशा याद रखते हैं।”
12. Indira Gandhi: “माफ करने की ताकत बहादुर लोगों में होती है, कमजोर लोग कभी माफ नहीं कर पाते।”
13. Kiran Bedi: “सपने तभी सच होते हैं जब आप उन्हें सच करने के लिए मेहनत करते हैं।”
44. Kiran Bedi: “अनुशासन और ईमानदारी ही सफलता की असली कुंजी है।”
15. Mary Kom: “कभी मत सोचो कि तुम कमजोर हो, हर महिला के अंदर एक फाइटर छिपा होता है।”
16. Mary Kom: “अगर आपका इरादा मजबूत है, तो कोई भी मुश्किल आपको रोक नहीं सकती।”
17. P. V. Sindhu: “सफलता रातों-रात नहीं मिलती, इसके पीछे सालों की मेहनत होती है।”
18. P. V. Sindhu: “हार आपको सिखाती है कि अगली बार कैसे जीतना है।”
19. Saina Nehwal: “सपने वही पूरे करते हैं जो हार मानना नहीं जानते।”
20. Saina Nehwal: “हर दिन खुद को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश करो।”
21. Sudha Murty: “सच्ची खुशी दूसरों की मदद करने से मिलती है।”
22. Sudha Murty: “जिंदगी में सादगी और ईमानदारी सबसे बड़ी ताकत होती है।”
23. Priyanka Chopra: “अगर लोग आपको कम समझते हैं, तो वही आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।”
24. Priyanka Chopra: “अपने सपनों का पीछा करो, क्योंकि कोई और उन्हें आपके लिए पूरा नहीं करेगा।”
25. Deepika Padukone: “मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत है।”
26. Deepika Padukone: “खुद से प्यार करना सीखो, तभी आप दुनिया का सामना कर पाओगे।”
27. Kangana Ranaut: “अगर आप अपनी आवाज नहीं उठाएंगे, तो कोई और आपके लिए नहीं बोलेगा।”
28. Kangana Ranaut: “आत्मविश्वास ही इंसान की सबसे बड़ी ताकत है।”
29. Sania Mirza: “लोग हमेशा कहेंगे कि आप नहीं कर सकते, लेकिन आपको खुद पर भरोसा रखना होगा।”
30. Sania Mirza: “जब आप खुद पर विश्वास करते हैं, तभी दुनिया भी आप पर विश्वास करती है।”
31. Kalpana Chawla: “सपनों से सफलता तक का रास्ता जरूर होता है, बस उसे ढूंढने की हिम्मत चाहिए।”
32. Kalpana Chawla: “अपने सपनों को कभी छोटा मत समझो।”
33. Falguni Nayar: “उम्र कभी भी नए सपने शुरू करने की बाधा नहीं होती।”
34. Falguni Nayar: “अगर आपके पास जुनून है, तो आप किसी भी उम्र में सफलता पा सकते हैं।”
35. Sushma Swaraj: “सच्चा नेता वही होता है जो लोगों की सेवा को अपना धर्म समझे।”
36. Sushma Swaraj: “अगर आपका इरादा साफ है, तो रास्ते खुद बन जाते हैं।”
37. Nirmala Sitharaman: “महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व करने की क्षमता रखती हैं।”
38. Nirmala Sitharaman: “आर्थिक स्वतंत्रता महिलाओं को मजबूत बनाती है।”
39. Mithali Raj: “महिलाओं को अपने सपनों के लिए किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है।”
40. Mithali Raj: “अगर आप मेहनत करते हैं, तो सफलता देर से ही सही लेकिन जरूर मिलती है।”
41. Hima Das: “छोटे गांव से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।”
42. Hima Das: “मेहनत और धैर्य ही असली जीत दिलाते हैं।”
43. Lata Mangeshkar: “संगीत दिल से निकलता है और सीधे दिल तक पहुंचता है।”
44. Lata Mangeshkar: “अगर आपको अपने काम से प्यार है, तो सफलता खुद आ जाएगी।”
45. Arundhati Roy: “एक और दुनिया संभव है, बस हमें उस पर विश्वास करना होगा।”
46. Arundhati Roy: “सवाल पूछना ही बदलाव की शुरुआत है।”
47. Tessy Thomas: “विज्ञान में महिलाओं की भागीदारी देश को आगे ले जाती है।”
48. Tessy Thomas: “कड़ी मेहनत और ज्ञान से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”
49. Ritu Karidhal: “बड़े सपनों को सच करने के लिए धैर्य और समर्पण जरूरी है।”
50. Ritu Karidhal: “अगर आप लगातार सीखते रहते हैं, तो सफलता जरूर मिलती है।”
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।