लगातार 4 FLOP देने के बाद अक्षय कुमार ने बदली अपनी चाल, 1 HIT के लिए अब करने जा रहे ये काम

Published : Nov 03, 2022, 07:49 AM ISTUpdated : Nov 03, 2022, 10:14 AM IST
लगातार 4 FLOP देने के बाद अक्षय कुमार ने बदली अपनी चाल, 1 HIT के लिए अब करने जा रहे ये काम

सार

इस साल यानी 2022 में अक्षय कुमार की किस्मत बॉक्स ऑफिस पर चमकी। उनकी एक के बाद सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई। लगातार 4 फिल्में फ्लॉप होने के बाद अक्षय को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की में तो अब एक नया काम करने जा रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए साल 2022 बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। उनकी लगातार 4 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हालिया रिलीज राम सेतु (Ram Setu) का भी बुरा हाल है। करीब 150 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अभी तक लागत तक नहीं निकाल पाई। लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के बीच अक्षय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब वे मराठी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। वे डायरेक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) की मराठी फिल्म वीर दौराले सात (Veer Daudale Saat) में छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल प्ले करने जा रहे है। खबर है कि ये फिल्म 2023 की दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएंगी। फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है। बीती रात इस फिल्म की घोषणा एक बिग इवेंट में की गई।

 


मुंबई में फिल्म वीर दौराले सात का ग्रैंड इवेंट
बीती रात मुंबई में फिल्म वीर दौराले सात के लिए एक ग्रैंड इवेंट आयोजित किया गया। इस इवेंट में महेश मांजरेकर अपनी न्यू फिल्म की घोषणा की, साथ ही यह भी बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल प्ले कर रहे हैं। आपको बता दें कि इवेंट में अक्षय खासतौर पर मौजूद थे, जिन्हें देख मीडिया चौंक गई थी। इस मौके पर महेश मांजरेकर-अक्षय कुमार के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख और संस्थापक राज ठाकरे भी मौजूद थे।

 


- खबरों की मानें तो वीर दौदाले सात को सिर्फ मराठी में ही नहीं बल्कि हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा। प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी के कुरैशी प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ये फिल्म  दिवाली 2023 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसका मतलब है कि सूर्यवंशी (2021) और राम सेतु (2022) के बाद अक्षय के लिए ये लगातार तीसरी दिवाली रिलीज होगी।

 


- अक्षय कुमार की इस साल एक भी हिट नहीं हो पाई। इस साल के शुरू में आई उनकी फिल्म बच्चन पांडे बुरी तरह से फ्लॉप हुई। इसके बाद आई सम्राट पृथ्वीराज, जिससे उन्हें काफी उम्मीदें थी, भी फ्लॉप रही। इस फिल्म के फ्लॉप होने का ठिकरा मेकर्स अक्षय के सिर फोड़ा। फिर आई रक्षा बंधन और ये भी फ्लॉप साबित हुई। हालिया रिलीज राम सेतु की हालत की हालत भी बॉक्स ऑफिस पर खस्ता नजर आ रही है।

 

ये भी पढ़ें
BOX OFFICE पर शाहरुख खान की इन 8 फिल्मों की हुई बुरी गत, 2 की कमाई इतनी कम कि चकरा जाए माथा

एक्शन-थ्रिलर-रोमांस सबकुछ था फिर भी इस साल BOX OFFICE पर पिटीं ये 8 फिल्में, जानें कहां चूके

थैंक गॉड का BOX OFFICE पर बिगड़ा गणित, अब नए मिशन पर अजय देवगन, 100 करोड़ी इस फिल्म पर किया फोकस

सबसे ज्यादा कमाने वाली शाहरुख खान की 10 लो बजट फिल्में, 4 मूवी ने कमाए इतने हिल गया BOX OFFICE

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 10 टॉपिक, धर्मेंद्र भी लिस्ट में शामिल
2025 के Top 10 डायरेक्टर की लिस्ट आई सामने, शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान ने बनाई जगह