पहले होगी चूड़ा-पगड़ी की रस्म फिर दुल्हनिया आलिया भट्ट को लाने बरात लेकर निकलेंगे रणबीर कपूर

Published : Apr 14, 2022, 07:43 AM IST
पहले होगी चूड़ा-पगड़ी की रस्म फिर दुल्हनिया आलिया भट्ट को लाने बरात लेकर निकलेंगे रणबीर कपूर

सार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी गुरुवार 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो सात फेरे लेने से पहले दोनो शादी से जुड़ी कुठ रस्मों को निभाएंगे इसके बाद बरात निकाली जाएगी। 

मुंबई. आखिरकार वो दिन आ ही गया जब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक-दूसरे के हो जाएंगे। दोनों की शादी आज यानी 14 अप्रैल को होने जा रही है। पूरा कपूर खानदान इस वक्त काफी खुश और उत्साहित है। सभी इस शादी का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। दूल्हे रणबीर की मां नीतू सिंह (Neetu Singh) का तो खुशी का ठिकाना ही नहीं है। वे बहू आलिया के घर आने से पहले ही उनकी तारीफ करते नहीं थक नहीं है। आपको बता दें कि गुरुवार को शादी से जुड़ी कुछ रस्मों को पूरा किया जाएगा, इसके बाद आलिया-रणबीर सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। आपको बता दें कि शादी से जुड़ी कुछ रस्में सुबह 9 बजे शुरू हो जाएंगी। इसके बाद चूड़ा और पगड़ी सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। फिर रणबीर अपनी दुल्हनिया आलिया को लेने घोड़ी चढ बरात लेकर जाएंगे।


इतने बजे निकलेगी बरात
रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फेरे लेने से पहले कुछ रस्मों को अदा करेंगे। इसके बरात निकाली जाएगी। सामने आ रही खबरों की मानें तो कपल की शादी का मुहूर्त दोपहर 2 बजे का है। माना जा रहा है कि रणबीर कृष्णा राज बंग्लो से बरात लेकर निकलेंगे और वास्तु अपार्टमेंट पहुंचेगे। यहीं पर दोनों की 7 फेरों की रस्म निभाई जाएगी। आपको बता दें कि कपूर खानदान रणबीर की बरात में नाचने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित है। बड़ों से लेकर बच्चों तक ने इसके लिए खास तैयारी कर रखी है। 


आखिरकार नीतू सिंह ने कन्फर्म की शादी की डेट
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की डेट अभी तक कपूर खानदान में से किसी ने भी नहीं थी। लेकिन बेटे-बहू की मेहंदी सेसेरमी के बाद खुद नीतू सिंह ने पहली बार इस पर मुहर लगाई। उनका एक वीडियो वायल हो रहा है, जिसमें वे अपनी बेटी रिद्धिमा सहानी के पोज देती नजर आ रही है। इस दौरान जब फोटोग्राफर्स ने बार-बार पूछा कि शादी कब है, तब कही जाकर नीतू ने तारीख का खुलासा किया। इतना ही नहीं रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी खुश होकर कहा- कल ही है शादी। 


- बता दें कि आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी के लिए कृष्णा राज बंग्लो, आरके स्टूडियो, वास्तु अपार्टमेंट को दुल्हन की तरह सजाया गया। वहीं, आलिया का घर भी रोशनी से जगमगा रहा है। इतना ही नहीं शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को मोबाइल चलाने की इजाजत नहीं है। एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें  वास्तु अपार्टमेंट में आने वाले हर व्यक्ति के मोबाइल कैमरा पर टेप चिपकाते देखा जा सकता है। शादी में करीब 200 बाउंसर्स सुरक्षा पर पूरी निगरानी रखेंगे। 

 

ये भी पढ़ें

आलिया रणबीर की मेहंदी सेरेमनी में पापा के साथ पहुंची अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, ये सेलेब्स भी दिखे

PHOTOS: रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी में सजधज कर पहुंची नीतू सिंह, मल्टी कलर साड़ी-हैवी नेकलेस में आई नजर

आलिया-रणबीर की मेहंदी में सजधज कर पहुंचीं कपूर सिस्टर्स, यलो में करिश्मा तो व्हाइट में खूबसूरत लगीं करीना

कपूर खानदान में शामिल हो रही आलिया भट्ट, करीना के परदादा के परिवार की इन बहुओं को कभी देखा है आपने

बेटे रणबीर कपूर की शादी की खुशी में कार में ही नाचने लगीं नीतू सिंह, दूल्हे की बहन-भांजी का दिखा स्वैग

फेरों से पहले इस शख्स ने रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को दिया खास तोहफा, इशारों-इशारों में लगा दी शादी पर मुहर

PREV

Recommended Stories

2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 हफ्ते से सरपट दौड़ रही, कर डाली बजट से 222 गुना कमाई
2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 10 टॉपिक, धर्मेंद्र भी लिस्ट में शामिल