रणबीर कपूर के बाद अब Karisma Kapoor की होगी शादी!आलिया का कलीरा पाने पर खुशी से झूमी एक्ट्रेस

Published : Apr 16, 2022, 09:11 PM ISTUpdated : Apr 16, 2022, 09:19 PM IST
रणबीर कपूर के बाद अब Karisma Kapoor की होगी शादी!आलिया का कलीरा पाने पर खुशी से झूमी एक्ट्रेस

सार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर  शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस खास मौके पर उन्होंने पंजाबी शादी से जुड़े हर रस्म को निभाया। शादी में कलीरा सेरेमनी भी होती है। इस रस्म में कलीरा जिसके उपर गिरा वो थी करिश्मा कपूर।

मुंबई. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी से जुड़ी तस्वीरें लगातार सामने आ रही है। अब करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की है। जिसमें उनकी खुशी देखते ही बनती हैं। अदाकारा ने अपने चेचरे भाई रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) और आलिया भट्ट (Alia bhatt) के कलीरे सेरेमनी की तस्वीर शेयर की है।

पंजाबी शादी में एक रस्म होता है कलीरा बजाने का। दुल्हन शादी के बाद अपने दोनों हाथों में बांधे हुए कलीरे को उन लड़कियों के ऊपर बजाती हैं जो कुंवारी होती हैं। जिनके उपर ये टूट कर कलीरा गिरता है माना जाता है कि उसकी बहुत जल्द शादी होगी। आलिया भट्ट ने भी इस रस्म को निभाया।

कलीरा तोड़ने की होती है रस्म

रणबीर की दुल्हनिया ने अपने दोस्तों और ननद करिश्मा के ऊपर कलीरा बजाया। कलीरा करिश्मा कपूर पर टूटा। कलीरा पाकर अदाकारा इतनी खुश हुई कि उनके मुंह से चीख निकल गईं। तो क्या करीना की बड़ी बहन फिर से दुल्हन बनना चाहती हैं।मान्यता के अनुसार कलीरा जिस पर गिरता है उसकी शादी जल्द ही हो जाती है। तो क्या कपूर खानदान में फिर से शहनाई बजने वाली है। 

आलिया का कपूर फैमिली में करिश्मा ने किया स्वागत

इससे पहले भी करिश्मा कपूर ने आलिया और रणबीर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था,'इस खूबसूरत जोड़ी को बधाई। आप दोनों के जीवन में खुशहाली और बहुत कुछ की कामना करती हूं।'बता दें कि अदाकारा ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। पूरे लुक में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

करिश्मा का साल 2016 में तलाक हो गया था

बता दें कि करिश्मा कपूर की शादी हो पहले चुकी है। उनके दो बच्चे हैं। लेकिन साल 2016 में बिजनेसमैन संजय कपूर से उनकी तलाक हो गया था। वो बेटी समायरा और बेटा कियान के साथ मुंबई में रहती हैं।

और पढ़ें:

RRR तोड़ने वाला है द कश्मीर फाइल्स का ये रिकॉर्ड, 250 करोड़ से बस इतने कदम है दूर

खुले बालों में जब मोनालिसा ने चलाई साइकिल, वीडियो देख फैंस ने कर दिया ये रोमांटिक कमेंट

PREV

Recommended Stories

2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 हफ्ते से सरपट दौड़ रही, कर डाली बजट से 222 गुना कमाई
2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 10 टॉपिक, धर्मेंद्र भी लिस्ट में शामिल