भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना देती हैं। वहीं, पर्दे के बाहर  वो अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। उनका एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई. भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित चेहरों में शुमार मोनालिसा ( Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। 'नजर'सीरियल से हिंदी क्षेत्र में भी लोगों को अपनी एक्टिंग से मुरीद बनाने वाली अदाकारा हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में वो साइकिल चलाने की कोशिश करती दिख रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जी हां, मोनालिसा साइकिल चलाने की कोशिश करती वीडियो में दिख रही हैं। पिंक सूट और खुले बालों में वो नजर आ रही हैं। साइकिल पर बैठ तो जरूर गई हैं लेकिन उसे चला नहीं पा रही हैं। दरअसल, अदाकारा को साइकिल चलाने नहीं आती है। वो अपने घर की चारदीवारी में इसे चलाना सीख रही होती है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,‘ये बहुत हार्ड है..’। जैसे ही एक्ट्रेस ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वो तेजी से वायरल होने लगा। 

फैंस ने मोनालिसा के लिए मजे

लोग वीडियो देखकर मोनालिसा की टांग खींचने लगे। एक यूजर ने कहा,'कार में बैठने वाले साइकिल चलाना क्या जानें। वहीं, अदाकारा को चाहने वाले एक फैंस ने लिखा,'कम से कम अपने बाल तो बांध लिया करो. कमबख्त बेवजह मौसम बदल दिया करते हैं।' वहीं कुछ लोगों ने कहा कि आप चलाना सीख जाओंगे, साइकिल चलाना ज्यादा मुश्किलन हीं है।

View post on Instagram

विक्रांत सिंह राजपूत ने पत्नी की तारीफ की

बता दें कि अदाकारा इन दिनों स्मार्ट जोड़ी में दिख रही हैं। वो अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शो में रोमांस करती दिख रही हैं। इसके साथ ही वो अपने शादीशुदा जिंदगी के बारे में कई राज भी खोल रही हैं। इनकी जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में विक्रांत ने मोनालिसा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी पत्नी एक नहीं बल्कि चार घर की देखभाल कर रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा जल्द ही वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं।

और पढ़ें:

ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं छवि मित्तल, बोलीं- अपना हौसला टूटने नहीं दूंगी

रणबीर-आलिया के बाद एक्टर सायरस साहुकार ने गर्लफ्रेंड के साथ लिए सात फेरे, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें