किताबों के बीच Alia Bhatt गहरी चिंतन में आईं नजर, क्यूट अदा देख फैंस बोले- इतना मत सोचो R आपका ही है

Published : Jan 15, 2022, 03:13 PM ISTUpdated : Jan 15, 2022, 03:32 PM IST
किताबों के बीच Alia Bhatt गहरी चिंतन में आईं नजर, क्यूट अदा देख फैंस बोले- इतना मत सोचो R आपका ही है

सार

 इन दिनों आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'आरआरआर' (RRR) को लेकर चर्चा में हैं। इसके साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खबरों में बनी हुई हैं। रणबीर कपूर के साथ वो जल्द सात फेरे ले सकती हैं। दोनों अब खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं।  

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt)अपनी अदाकारी के साथ-साथ स्टाइलिश लुक को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अपनी अदाओं का जादू हमेशा फैंस पर चलाती रहती हैं। उनकी क्यूटनेस पर लाखों लोग फिदा हैं। सोशल मीडिया पर अपने चाहनेवालों के साथ अदाकारा हमेशा जुड़ी रहती हैं। अपनी तस्वीरें और वीडियो लगातार शेयर करते हुए फैंस से रूबरू होती हैं। आलिया 15 जनवरी यानी शनिवार को अपनी एक बेहद ही क्यूट सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। 

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक प्यारी सी तस्वीर डाली हैं। इस तस्वीर में वो लाइब्रेरी के अंदर बैठी हुई नजर आ रही हैं। चेक शर्ट और ब्लू पैंट में वो बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। बेहद ही कम मेकअप में वो अपने लुक को कंप्लीट की हुई हैं। इस प्यारी  सी तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'यहां लेकिन वहां नहीं, हमेशा दूर कहीं।' आलिया की तस्वीर को फैंस का पूरा प्यार मिल रहा है।

फैंस आलिया से पूछ रहें तरह-तरह के सवाल

 'आरआरआर' (RRR) फेम आलिया की तस्वीर देखकर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। हर किसी को इस तस्वीर में आलिया बेहद ही क्यूट लग रही हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'इतना मत सोचो आर (रणबीर) आपका ही है। वहीं एक ने लिखा, 'जेनरल नॉलेज पढ़ने आई हो लाइब्रेरी में क्या।' वहीं एक चाहनेवालों ने उनके कैप्शन का मतलब पूछा।

रणबीर संग सात फेरे लेंगी आलिया

बता दें कि आलिया रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) संग अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। बॉलीवुड गलियारे में चर्चा है कि आलिया जल्द ही रणबीर से शादी कर सकती हैं। हालांकि, इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि ये कपल कई मौके पर एक साथ स्पॉट किया जाता है। 

आलिया इन फिल्मों में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। और वह इन दिनों रॉकी और रानी की लव स्टोरी की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा गंगूबाई काठियावाड़ी, डार्लिंग, आरआरआर, जी ले जरा में भी नजर आएंगी। 

और पढ़ें:

Mouni Roy ने शादी की तैयारियों के बीच दिखाया ग्लैमरस लुक, व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में देख फैंस हुए फिदा

Farhan Akhtar शिबानी दांडेकर से 21 फरवरी को करेंगे कोर्ट मैरेज, इस दिन जावेद अख्तर के घर बजेगी शहनाई

Neil Nitin Mukesh Birthday: 11.3 करोड़ के शानदार घर में रहते हैं नील, लग्जरी गाड़ियों का रखते हैं शौक

PREV

Recommended Stories

बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 हफ्ते से सरपट दौड़ रही, कर डाली बजट से 222 गुना कमाई