- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Neil Nitin Mukesh Birthday: 11.3 करोड़ के शानदार घर में रहते हैं नील, लग्जरी गाड़ियों का रखते हैं शौक
Neil Nitin Mukesh Birthday: 11.3 करोड़ के शानदार घर में रहते हैं नील, लग्जरी गाड़ियों का रखते हैं शौक
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था। वो सिंगर मुकेश के पोते और सिंगर नितिन मुकेश के बेटे हैं। गायिकी में क्षेत्र में किस्मत ना आजमाकर वो अभिनय की दुनिया में कदम रखे। नील नितिन मुकेश कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके हैं। हालांकि वो कोई सोलो सुपरहिट फिल्म दे नहीं पाए। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

नील नितिन मुकेश का पूरा नाम नील नितिन मुकेश चंद माथुर है। उनका नाम स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने एस्ट्रोनॉट 'नील आर्मस्ट्रांग' के नाम पर रखा था।
नील नितिन मुकेश बचपन में ही बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके थे। वो 1988 में 'विजय' और साल 1989 'जैसी करनी वैसी भरनी' में वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे।
जॉनी गद्दार में वो बतौर हीरो बॉलीवुड में एंट्री ली। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इनकी एक्टिंग के खूब तारीफ हुए।इतना ही नहीं फिल्मफेयर में बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए थे।
उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ से मिली। इस फिल्म में नील के साथ जॉन अब्राहम और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। वो प्रभास- श्रद्धा के साथ साहो तक में नजर आ चुके हैं। इसमें वो विलेन के किरदार में नजर आए, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
नील की नेटवर्थ 6 मिलियन डॉलर है। ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट नील को बिजनेस के जरिए होता है। वहीं एक फिल्म के लिए उन्हें 2-3 करोड़ मिलते हैं। नील के अपने कुछ ब्रांड्स भी हैं और इसके साथ ही वह विज्ञापनों के जरिए भी कमाई करते हैं।नील 11.3 करोड़ के शानदार घर में परिवार के साथ रहते हैं। मर्सिडीज बेन्ज, बीएमडब्लू, जैगुआर और ऑडी से वो सफर करते हैं।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो नील ने साल 2017 में रुक्मिणी सहाय से शादी की थी। दोनों की बेटी नूरवी है जो बेहद ही क्यूट हैं।
शादी से पहले इनका नाम फैशन डिजाइनर प्रियंका भाटिया, दीपिका पादुकोण के साथ भी जुड़ा। 'लफंगे परिंदे' में नील दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे। मूवी के दौरान नजदिकियां बढ़ी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो नील नितिन मुकेश आखिरी बार साल 2019 में नवंबर में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म 'बाईपास रोड' में नजर आएं थे।
और पढ़ें:
Mouni Roy ने शादी की तैयारियों के बीच दिखाया ग्लैमरस लुक, व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में देख फैंस हुए फिदा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।