शादी में हर पल रणबीर कपूर ने पापा ऋषि कपूर को रखा अपने साथ, जानें एक्टर ने ऐसा क्या किया स्पेशल

Published : Apr 15, 2022, 04:31 PM IST
शादी में हर पल रणबीर कपूर ने पापा ऋषि कपूर को रखा अपने साथ, जानें एक्टर ने ऐसा क्या किया स्पेशल

सार

रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ नए जीवन की शुरुआत कर चुके हैं। 14 अप्रैल को परिवार और दोस्तों की मौजदूगी में इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल शादी के बंधन में बंध गए। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

मुंबई. रणबीर कपूर फाइनली आलिया के साथ शादी के बंधन में बंध गए। अदाकारा कपूर खानदान की बहू बनकर बेहद खुश हैं। वहीं भट्ट परिवार भी रणबीर को अपने दामाद के रूप में तहे दिल से स्वीकार किया है। शादी की तस्वीरों को देखकर ऋषि कपूर के चाहनेवाले उन्हें मिस कर रहे हैं। अपने खास दिन पर ऋषि कपूर की गैर मौजदूगी रणबीर कपूर( Ranbir kapoor) को भी बहुत खल रही होगी। 

लेकिन रणबीर ने ना सिर्फ अपने पापा के स्टाइल में शादी की। बल्कि उन्हें हर पल अपने साथ रखा। दरअसल, एक्टर ने अपनी शादी में पापा ऋषि कपूर की घड़ी पहनी। सफेद शेरवानी के साथ उनके हाथों में जब ब्लैक बेल्ट की सिल्वर घड़ी नजर आई तो वो थोड़ा मिस मैच लगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने पापा की महंगी घड़ी पहनकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। घड़ी की कीमत 21 लाख रुपए बताए जा रहे हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह घड़ी में लगा बेल्ट नीले मगरमच्छ के चमड़े का बना है। वहीं घड़ी 18कैरेट व्हाइट गोल्ड से बना है।

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को डेडीकेट की एक तस्वीर

वहीं, नीतू कपूर ने भी अपने दिवंगत पति को हर पल याद किया। उन्होंने अपनी मेहंदी में ऋषि साहब का नाम लिखवाया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए फोटो को अपने पति को समर्पित किया।उन्होंने कैप्शन में लिखा,'ये आपको डेडीकेट है कपूर साहब, आपकी ख्वाहिश पूरी हुई।'

ऋषि कपूर की कैंसर ने ली थी जान

मीडिया में आई खबर की मानें तो शादी से पहले ऋषि कपूर को याद करते हुए एक स्पेशल पूजा कराई गई थी। बता दें कि 30 अप्रैल 2020 को कैंसर की वजह से वो इस दुनिया को अलविदा कह गए। 

नहीं होगी रिसेप्शन पार्टी

बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर की रिसेप्शन पार्टी नहीं होगी। नीतू कपूर ने खुद पैपराजी को बताया कि जो भी होना था सब हो गया। आगे कुछ नहीं होने वाला है। इसके साथ यह भी खबर आ रही है कि दोनों हनीमून पर भी फिलहाल नहीं जाएंगे। काम से ब्रेक लेकर वो कुछ दिन तक घर पर ही रहेंगे और शादी के बाद होने वाली रस्मों को निभाएंगे।  आलिया-रणबीर पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। ये फिल्म 9 सितंबर में रिलीज हो रही है।

और पढ़ें:

महेश भट्ट ने रचाई दामाद Ranbir के नाम की मेहंदी, लाडली आलिया से भी जताया खास अंदाज में प्यार

आलिया को 'सांवरिया' ने दिया अनमोल तोहफा, एक्ट्रेस के हाथों में दिखी रणबीर के प्यार की सबसे खूबसूरत निशानी

बेटे की शादी के बाद खुशी से झूमी नीतू कपूर, रिसेप्शन को लेकर बहन रिद्धिमा ने दी ये बड़ी जानकारी

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 के 5 सबसे कमाऊ एक्टर: अक्षय खन्ना सब पर भारी, जिनकी फिल्मों के कूट डाले 1000 करोड़!
बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस