
मुंबई. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म झुंड को लेकर चर्चा में बने हुए है। बुधवार को फिल्म का ट्रेलर भी किया गया। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है, जिसमें अमिताभ रिटायर्ड स्पोर्ट्स टीचर विजय बरसे का किरदार निभा रहे हैं। विजय गली के बच्चों को फुटबॉल खेलने के साथ-साथ एक फुटबॉल टीम बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ये फिल्म 4 मार्च को रिलीज होगी। इसी बीच अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) एक बात को लेकर चर्चा में आ गई है। दरअसल, उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने घर में होने वाले भेदभाव को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। बता दें कि नव्या बिजनेसवुमन हैं और अपनी पहचान अपने दम पर बनाना चाहती है। हाल ही में एक पुराना इंटरव्यू वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने महिलाओं के साथ घर पर होने वाले भेदभाव के बारे में बात की थी।
घर पर देखा सबकुछ
एक इंटरव्यू में नव्या नवेली ने कहा था- मैंने ये चीज अपने घर पर भी देखी है। जब भी कोई गेस्ट घर पर आता है तो मेरी मां हमेशा मुझको ही बोलती हैं ये लेकर आओ वो लेकर आओ। होस्ट की भूमिका मुझे निभानी पड़ती है। मैं समझती हूं कि वो ये काम भाई अगस्त्या से भी करवा सकती हैं, लेकिन वो नहीं करवाती है। उन्होंने अपनी बात को ागे बढ़ाते हुए कहा था- जब आप एक ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं तो ये चीजें होनी लाजमी है। बेटियों को सिखाया जाता है कि उन्हें घर कैसे चलाना है, गेस्ट को कैसे अटेंड करना है। और ये चीजें सिर्फ ही घर की बेटियों को सिखाई जाती हैं। मैंने अपनी मां को मेरे भाई के साथ ऐसे बिहेव करते कभी नहीं देखा।
- इंटरव्यू के दौरान नव्या नवेली ने ये सवाल भी उठाया कि अगर घर की बेटियों को इस तरह की चीजें सीखाई जाती है तो बेटों को क्यों नहीं। यंग लड़कों को भी ये सब करना आना चाहिए। जब लड़कियों को ये सब सिखाया जाता तो उनके मन में शुरू से ये बातें डाली जाती है कि घर का काम और घर की देखभाल लड़कियों को ही करना होती है।
- कुछ महीनों पहले अफवाह उड़ी थी कि नव्या नवेली, जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी को डेट कर रही है। हालांकि, मिजान ने इस बात को लेकर कहा था कि वे नव्या के दोस्त है। बता दें कि नव्या नवेली और जावेद जाफरी के बेटे मिजान की मई, 2018 में एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों किसी पार्टी के दौरान कोजी होते दिख रहे थे। इसके पहले जुलाई 2017 में दोनों जब एक पार्टी से लौटे थे तो मिजान कार में मुंह छुपाते दिखाई दिए थे। तभी से उनके अफेयर की चर्चा मीडिया में शुरू हुई थीं। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या सीरियस रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस खबर पर रिएक्ट नहीं किया है।
ये भी पढ़ें
इनसे बचने के लिए घर की छत पर ही लिए थे Ajay Devgn ने फेरे, इसलिए शादी के खिलाफ थे Kajol के पापा
कम उम्र में भी जवान दिखना चाहती थी Sridevi, करवा डाली थी इतनी सर्जरी, एक वजह से बिगड़ गया था चेहरा
बॉलीवुड का वो डायरेक्टर, जो बेटी के साथ अफेयर को लेकर रहा चर्चा में, वायरल हुई थी किसिंग कंट्रोवर्सी
आधी रात को बिना मेकअप बहन के घर कर पार्टी करने पहुंची Kareena Kapoor, नीतू सिंह सहित ये भी दिखे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।